Categories
Hindi Kartik Goyal The Medical Hub

ज्यादा कॉफी पीने से पेट को कैसे नुकसान पहुंचता है, डॉक्टर से जानें

कॉफी असल में, दुनिया भर में सब से ज्यादा मशहूर पीने वाले पदार्थों में से एक है और यह आज की तेज़ रफ़्तार भरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चिका है। द फॉल 2025 नेशनल कॉफी डेटा ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में तो ज़्यादातर लोग कॉफी के ही दीवाने हैं। आम तौर पर सुबह की नींद खोलने से लेकर देर तक अपने ऑफिस में काम करने तक, कॉफी हमारी साथी बन चुकी है, दरअसल, कॉफी के बहुत सारे स्वास्थ्य फायदे हैं, लेकिन क्या अपने कभी इसके बारे में सोचा है, कि रोजाना काफी पीना, मतलब ज्यादा मात्रा में काफी पीना आपके पेट की परत के लिए कितना ज्यादा नुक्सान दायक हो सकता है? आज के इस लेख में हम, डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे कि क्या सच में लोगों का ज्यादा कॉफी पीना उनके पेट की परत के लिए हानिकारक हो सकता है?

क्या सच में ज्यादा कॉफी पेट की परत को नुकसान पहुंचाती है? 

बेशक, कॉफी के बहुत सारे फायदे होते हैं, पर डॉक्टर के अनुसार बहुत ज्यादा कॉफी पीना पेट की परत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, जैसे कि, ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस, अपच या फिर दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वास्तव में, कॉफी में मौजूद एक उत्तेजक तत्व, जिस को कैफीन के नाम से जाना जाता है, आम तौर पर यह एक व्यक्ति के पेट में गैस्ट्रिक एसिड के रिलीज को बढ़ाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति के पेशाब में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें, कि जब यह एसिड काफी ज्यादा मात्रा में हमारे शरीर में बनने लगता है, तो इस की वजह से पेट की मुलायम परत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही, अगर हम कॉफी को खाली पेट पीते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है, विशेष रूप से जब आपके शरीर में पहले से ही पानी की कमी मौजूद हो। 

See also  Myths And Facts: 4 Things You Should Need To Know About Cirrhosis

हमारे लिए कितनी कॉफी पीना सुरक्षित हो सकता है?

दरसअल, डॉक्टर के अनुसार, हमारे लिए एक दिन में 200 से 300 मिलीग्राम कैफीन, इसका मतलब है, कि हमारे लिए कॉफी का सेवन लगभग 2 कप तक सुरक्षित रहता है। आपको बता दें कि अगर आप दिन में इससे ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपके पेट पर ही नहीं, बल्कि इसकी वजह से आपके दिल, नींद और मानसिक सेहत पर भी भूरा प्रभाव पड़ सकता है। सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत बहुत से लोगों को होती है, लेकिन उनकी ये आदत उनके पेट के लिए बहुत ही ज्यादा नुक्सान दायक हो सकती है। और आपको बता दें कि एक व्यक्ति के खाली पेट कॉफी पीने की वजह से पेट में एसिड का लेवल अचानक से ही बढ़ जाता है, जिससे पेट की दीवारों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और साथ में जलन जैसी समस्या को पैदा करता है। लम्बे समय से काफी का सेवन, असल में पेट की परत को पतला कर देता है, जिससे पाचन शक्ति बिगड़ जाती है। आम तोर पर इस लिए कॉफी का सेवन हमेशा हल्का नाश्ता करने के बाद ही करना चाहिए, जिस की डॉक्टर भी सलाह देते हैं।

See also  ओव्यूलेशन के बाद अंडा कितने दिन तक जीवित रहता है? डॉक्टर से जानें इसके कितने दिन बाद ठहरता है, गर्भ

कॉफी से होने वाले नुकसान को कैसे कम करें?

  1. कभी भी खाली पेट कॉफी का सेवन ना करें। 
  1. कॉफी का सेवन करने के साथ- साथ पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, ताकि आपके पेट पर कैफीन का प्रभाव कम पड़े।
  1. कॉफी के बाद भुनी सौंफ या मिश्री खाने से कॉफी की गर्मी कम होती है।
  1. आप धीरे-धीरे कॉफी के सेवन को कम करें, इसे सीधे बंद करने पर आपको सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। 

डॉक्टर से कब संपर्क करें?

कॉफी पीने के बाद, अगर आपको पेट में दर्द, एसिडिटी, मतली, उल्टी या काले रंग का मल आ रहा है, तो आप तुरंत गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। यह मामला आपके पेट की परत में गंभीर सूजन या अल्सर से जुड़ा हो सकता है। 

See also  क्या डाइजेशन खराब होने पर आम तेल की जगह ऑलिव ऑयल का चुनाव करना बेहतर होता है? डॉक्टर से जाने ऑलिव ऑयल के फायदों के बारे में

निष्कर्ष

कॉफी का ज्यादा सेवन पेट की परत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, जिसकी वजह से गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, अपच, पेट की परत में गंभीर सूजन या अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। असल में, कॉफी का सीमित सेवन आपके शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाता है, इसलिए अगर आप कॉफी को काफी हद तक पसंद करते हैं, तो इसका संतुलन बनाए रखना ही एक समझदारी है, जिस की डॉक्टर भी सलाह प्रदान करते हैं। अगर आपको कॉफी की वजह से, पेट में किसी भी तरह की कोई समस्या बन गई है, जिसकी वजह से आप परेशान रहते हैं और आप इसका समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही अमेरिटस अस्पताल में जाकर आपकी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us