Categories
Hindi Uncategorized

पेट में सुई जैसी चुभन किन बीमारियों का है संकेत !

पेट में सुई की तरह दर्द को अक्सर लोगों के द्वारा नजरअंदाज किया जाता है। लेकिन, असल में ये शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। दरअसल, पेट में सुई की तरह दर्द इस बात का भी संकेत है कि पेट की आंतरिक परत में सबकुछ ठीक नहीं है। इसके अलावा ये किडनी और लिवर जैसे अंगों के सही नहीं होने का भी संकेत हो सकता है। तो, आइए जानते है पेट में सुई की तरह दर्द क्यों होता है ;

पेट में सुई जैसी चुभन के क्या कारण है ?

  • पेट में सुई जैसी चुभन भोजन न पचने की वजह से होता है। इसके अलावा पाचन शक्ति कमजोर होने पर पेट में चुभन और दर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब पाचन कमजोर होता है, तो खाने को पचाने में काफी ज्यादा परेशानी खड़ी करता है। ऐसे में व्यक्ति को एसिडिटी, कब्ज, पेट में दर्द, जलन इत्यादि की समस्या होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
  • वायरल संक्रमण की वजह से भी पेट में चुभन की परेशानी हो सकती है। पेट में वायरल इंफेक्शन के कारण चुभन के साथ-साथ जी मिचलाना, पेट में दर्द, डायरिया, सिरदर्द इत्यादि परेशानी होती है। इस तरह के लक्षणों के साथ-साथ मरीजों को शारीरिक रूप से थकान, कमजोरी इत्यादि भी महसूस हो सकती है। 
  • मांसपेशियों में खिंचाव भी पेट में चुभन का कारण है। वहीं इसके कारण पेट में दर्द की परेशानी भी देखी गई है। इस स्थिति में मरीज को पेट की मालिश करने से काफी आराम महसूस होता है। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आने पर मरीज को हिलने-डुलने में भी परेशानी हो सकती है।
  • अपेंडिक्स (आंतों में इन्फेक्शन, कब्ज, पेट में पलने वाले खराब बैक्टीरिया) की समस्या पेट के दाएं निचले हिस्से में होती है। ऐसे में अगर आपके पेट के दाहिने हिस्से में चुभन की परेशानी हो रही है, तो यह अपेंडिक्स की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति को इग्नोर करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि गंभीर स्थितियों से बचा जा सके।
  • पेट में चुभन की शिकायत गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से भी हो सकती है। इस स्थिति में मरीज को पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द और चुभन की परेशानी महसूस होती है। कभी-कभी यह दर्द काफी तेजी से बढ़ता है। इस परेशानी से ग्रसित मरीजो को पेट में चुभन के साथ-साथ उल्टी, पीलिया और काफी ज्यादा कमजोरी का अनुभव भी होता है। 

किन कारणों से पेट में सुई जैसी चुभन हो रहीं है इसके बारे में जानने के लिए लुधियाना में गैस्ट्रो डॉक्टर का चयन करें।

क्या है पेट में दर्द की समस्या ?

  • पेट में दर्द कई चीजों के कारण हो सकता है, जिनमें अपच, पेट के वायरस, ख़राब खाना, गैस, खाद्य एलर्जी, कब्ज, एंडोमेट्रियोसिस, क्रोहन रोग, सीलिएक रोग, चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम और कुछ दवाएं शामिल है।
  • अगर आपके पेट में भी दर्द की समस्या बनी हुई है तो इससे निजात पाने के लिए आप लुधियाना में कोलोनोस्कोपी से भी अपनी जाँच करवा सकते है।

पेट की जाँच व इलाज के लिए बेस्ट हॉस्पिटल या सेंटर !

अगर आप भी पेट में अत्यधिक दर्द और पीड़ा का आभास कर रहें है तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना गैस्ट्रो एन्ड गयने सेंटर का चयन करना चाहिए। क्युकि कई दफा ऐसा हो जाता है की हमें पेट में दर्द के कारण सर्जरी का सहारा भी लेना पड़ सकता है। 

सारांश :

पेट की समस्या चाहे छोटी हो या बड़ी काफी खतरनाक मानी जाती है, इसलिए जरूरी है की आप अगर इस तरह की समस्या से निजात पाना चाहते है तो इसके लिए समय-समय पर अपने पेट की जाँच को करवाते रहें ताकि आपकी बीमारी ज्यादा न बढ़ सकें। 

वहीं पेट की समस्या आपको गंभीर रोगी बना सकती है इसलिए जरूरी है की पेट की समस्या को कृपया नज़रअंदाज़ न करें।