Categories
Hindi Kartik Goyal Shuchita Batra The Medical Hub

गर्भावस्था के दौरान कब्ज की शिकायत होने पर किन संकेतों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए नजरअंदाज? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़त है, जिसमें से एक है कब्ज की समस्या। गर्भावस्था में कब्ज की समस्या होना बहुत ही आम बात होती है। इस समस्या के कारण एक गर्भवती महिला को कई तरह की परेशानियों को उठाना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में, महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से कब्ज की समस्या का निर्माण होता है। इसके साथ ही अगर कोई भी गर्भवती महिला अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर शामिल नहीं करती है, तो इसकी वजह से भी एक महिला की पाचन शक्ति पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस तरह कि स्थिति में, महिला को अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में, महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर वह सभी उपायों को करना चाहिए, जो कब्ज की समस्या से जल्द छुटकारा दिला सकते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में महिलाओं के साथ ऐसा होता है, कि कब्ज की समस्या कि स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ जाती है, जिसकी वजह से कोई भी उपाय काम नहीं कर पाता है। वैसे भी इस बात को सभी जानते हैं, कि इन दिनों महिला के गर्भ का भार काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसका दबाव पेट के निचले हिस्से पर पड़ता है और कई दिक्क्तों का कारण बनता है, जिसमें बाउल मूवमेंट में काफी ज्यादा रूकावट आना शामिल होता है। 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस समस्या के कई लक्षण होते हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, आपको इस समस्या के कई लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसमें मल के दौरान खून आना, पेट में असहनीय दर्द होना, टॉयलेट करने के दौरान काफी दर्द महसूस होना, ब्लोटिंग महसूस होना और हफ्ते में केवल एक या फिर दो बार मल त्यागना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। अगर गर्भावस्था के दौरान मल त्याग करते वक्त खून आये, तो आपको समझ जाना चाहिए, कि यह कब्ज जैसी समस्या के गंभीर लक्षणों में से ही एक है। ऐसे में, आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सावधान हो जाना चाहिए। इस तरह की स्थिति में इसके लक्षणों के बारे में पता चलते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और समय रहते समस्या का निदान करना चाहिए। ताकि आगे कोई बड़ी पेरशानी का सामना न करना पड़े। ध्यान न देने पर समस्या गंभीर हो सकती है, इसलिए नियमित चेकअप जरूरी होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  What Is Hemorrhoids Or Piles, Its Causes, Symptoms, And Treatment?

गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या होने पर नजर आने वाले गंभीर संकेत:

  • मल में खून आना

गर्भावस्था के दौरान, कब्ज की समस्या होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। यह एक आम समस्या है, जो इस तरह की स्थिति में हर गर्भवती महिला को प्रभावित करती है। पर, ऐसे में जब मल के साथ काफी खून भी नजर आये, तो इसे आम समझ कर नजरअंदाज न करें। दरअसल, मल करते वक्त खून तभी आता है, जब पेट के अंदर मल काफी सख्त हो जाता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। ऐसे में महिला को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

  • पेट दर्द होना
See also  Why Are Young People Facing Indigestion Problems? Read On To Know More

कब्ज के कारण मल त्याग न कर पाना एक खतरे का संकेत हो सकता है। ऐसे में, मल कई दिनों तक पेट में रहता है, जिससे गैस बनती है और गैस सही तरह से बाहर न निकलने पर, पेट में दर्द हो सकता है।

निष्कर्ष: गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या होना बहुत ही आम समस्या है, लगभग सभी महिलाएं इस समस्या की चपेट में आती हैं। गर्भावस्था के दौरान कब्ज की शिकायत होने पर, मल के दौरान खून आना, पेट में असहनीय दर्द होना, टॉयलेट करने के दौरान काफी दर्द महसूस होना, ब्लोटिंग महसूस होना और हफ्ते में केवल एक या फिर दो बार मल त्याग करना जैसे लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों का भान होते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ताकि इन दिनों किसी गंभीर समस्या को होने से रोका जा सके। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और गर्भावस्था के दौरान कब्ज जैसी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1. मल त्याग करते वक्त खून आना किस समस्या का संकेत होता है? 

दरअसल, अगर किसी व्यक्ति को मल त्याग करते वक्त खून आ रहा है, तो यह मुख्य रूप से बवासीर, गुदा विदर या फिर पुरानी कब्ज की समस्या का संकेत हो सकता है। 

See also  बवासीर होने के शुरुआत पर दिखते है गूदे के आस पास कुछ ऐसे लक्षण जिसे अधिकतर लोग करे है इग्नोर

प्रश्न 2. कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा किस को प्रभावित करती है?

वैसे तो, कब्ज की समस्या विशेषकर गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करती है, पर इसके अलावा कब्ज की समस्या 65 साल से भी ज्यादा उम्र के पुरुषों, महिलाओं, कम सक्रिय और पर्याप्त मात्रा में फाइबर न लेने वाले या फिर कम पानी का सेवन करने वाले लोगों को भी प्रभावित करती है। 

प्रश्न 3. कब्ज की समस्या में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

आम तौर पर, कब्ज की समस्या के दौरान मल त्याग की फ्रीक्वेंसी में कमी होना, जी मिचलाना, भूख न लगना, सख्त मल होना, मल त्याग करने में कठिनाई होना, दर्द होना, मल त्याग अधूरा महसूस होना और पेट में कोई समस्या बनी रहना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। 

प्रश्न 4. कब्ज से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय क्या हो सकते हैं? 

दरअसल, कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कई घरेलू उपायों को अपना सकते हैं, जिसमें फाइबर का सेवन बढ़ाना, खूब तरल पदार्थों का सेवन करना, नियमित व्यायाम करना, सुबह के समय मल त्याग करने के लिए निश्चित समय तय करना, टॉयलेट में ज्यादा देर तक बैठने से बचना और सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीना जैसे कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल शामिल हो सकता है।

Contact Us