Categories
Hindi Pregnancy Shuchita Batra The Medical Hub

डिलीवरी के बाद कैसी डाइट लेने से जच्चे और बच्चे में आएगी तंदरुस्ती ?

अकसर डिलीवरी के बाद हर महिला का एक सवाल होता है की वो ऐसा क्या खाएं की उनके साथ उनका बच्चा भी सेहतमंद रहें, तो अगर आपका भी इसी से मिलता जुलता सवाल है तो इस सवाल का जवाब हम आज के लेख में प्रस्तुत करेंगे ;

डिलीवरी के बाद कैसे रखें खुद का और बच्चे का ध्यान ?

  • डिलीवरी के कुछ दिन बाद आपको अपने बच्चे को बदलते मौसम से बचाना चाहिए और बच्चा अगर ठंड के मौसम में हुआ है, तो उसको अच्छे से गर्म कपडे डाले और गर्मी के रुत में हुए बच्चे को लू से बचाकर रखना चाहिए। 
  • बच्चे को बेवक़्त न नहलाए बल्कि बच्चा जबतक एक महीने का न हो जाए, तब तक उसे नेहलाने की बजाए हल्के गर्म पानी में सूती के कपडे को भिगोकर उसका मुँह हाथ अच्छे से साफ़ करें और खुद भी बेवक़्त नहाने से बचें। 

डिलीवरी के बाद जच्चे और बच्चे को और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में जानने के लिए आप गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर का चयन जरूर करें।

See also  5 Ways You Can Reduce Your SGPT Levels

डिलीवरी के बाद जच्चे की डाइट में किन चीजों को करें शामिल ?

  • डिलीवरी के बाद एक महिला या बच्चे की माँ को अपनी डाइट में लहसुन, हरी पत्तेदार सब्जियां, दलिया जरूर खाना चाहिए। क्युकि इससे ब्रेस्‍ट मिल्‍क ज्‍यादा बनने में सहायता मिलती है।
  • आप दिन में एक बार हरी पत्तेदार सब्‍जी और एक बार दलिया खाएं। इसके अलावा गाजर, ब्राउन राइस, तिल और तुलसी भी लें और हल्‍का भोजन करें। भारी भोजन करने से बचें और दूध, दही और सब्जियां सही मात्रा में लें।
  • डिलीवरी के बाद आपको अंडे का भी सेवन करना चाहिए, क्युकी अंडे में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है जो आपके मांसपेशियों में हो रहें दर्द को कम करने में काफी सहायक माना जाता है। वहीं अगर आप शाकाहारी है तो ऐसे में आप दूध से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी कर सकती है। 
  • मेथीदाना भी डिलीवरी के बाद इस्तेमाल करने से काफी फ़ायदा मिलता है, क्युकि इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते है, जो आपके ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाते है और आपकी सेहत का भी काफी अच्छे से ध्यान रखते है, अगर आप चाहे तो मेथी के लड्डू बनाकर डिलीवरी के बाद कुछ दिन तक खाएं इससे आपको फ़ायदा मिलेगा। 
  • बादाम, ओट्स, घी, खजूर का सेवन भी आप कर सकती है, जिससे डिलीवरी के बाद आई आपके अंदर कमजोरी को ठीक किया जा सकता है।
See also  प्रीटर्म लेबर पेन क्या होता है और इस पेन के दौरान कौन से सावधानियां बरतनी बेहद ज़रूरी होती है ?

डिलीवरी के बाद महिलाओं को क्या नहीं खाना चाहिए ?

  • वैसे पेनलेस नार्मल डिलीवरी होने पर महिलाओं को खानपान में ज्‍यादा परहेज बरतने की जरूरत तो नहीं होती है। लेकिन फिर भी आपको मसालेदार चीजें कम खाना है और साथ ही कब्‍ज एवं खांसी पैदा करने वाले पदार्थों से भी दूर रहें।
  • वहीं अगर आपकी डिलीवरी सी-सेक्‍शन से हुई है, तो डॉक्‍टर आपको शुरुआती दिनों में हल्‍का भोजन करने की सलाह दे सकती है। 
  • और आप इस समय कब्‍ज और खांसी करने वाली चीजें तो बिलकुल न खाएं। ऐसा कोई काम न करें जिससे आंखों पर प्रेशर पड़ता हो। अगर आपको सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब्‍ज है या आपको अक्‍सर कब्‍ज रहती है, तो पपीता और दूध लें। 
  • खट्टी चीजें न खाएं और हेल्‍दी चीजों को भी सीमित मात्रा में ही खाएं। 
  • कोई भी चीज न तो बहुत ज्‍यादा खाएं और न ही बहुत कम।
See also  Tips for Maintaining the Right Sitting Posture During Pregnancy

सुझाव :

  • यदि आप और विस्तार से जानना चाहती है की आपको डिलीवरी के बाद और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तो इसके लिए आप लुधियाना गैस्ट्रो एन्ड गयने सेंटर के अनुभवी डॉक्टर के सम्पर्क में आ सकते है। 

निष्कर्ष :

उम्मीद करते है की आपको पता चल गया होगा की डिलीवरी के बाद आपको कैसे अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो अगर आप खुद के और अपने बच्चे के अच्छी सेहत के लिए चिंतित है तो इसके लिए उपरोक्त बातों का अच्छे से ध्यान रखें।

Contact Us