Categories
Health Hindi Pregnancy

क्या गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में ऐंठन होना आम बात है? डॉक्टर से जानें इसके कारण?

शादी के बाद माँ बनना हर लड़की का एक सपना होता है और माँ बनने के इस सफर में उनको कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि एक महिला को गर्भावस्था के शुरुआती दौर में कई ऐसी समस्यायों का सामना करना पड़ता है, जिनको एक आम इंसान नहीं झेल सकता। आम तौर पर, इन समस्याओं में उल्टी, जी मिचलाना, चक्कर आना, बार-बार मूड बदलना, पेट फूलना, अनिद्रा जैसी कई समस्याएं शामिल होती हैं। 

यहाँ तक कि इन दिनों हल्की स्पॉटिंग जैसी समस्या भी बहुत सारी महिलाओं को होती है। इस अवस्था के दौरान, ऐसा भी देखा गया है, कि बहुत सारी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पेट में ऐंठन जैसी समस्या भी महसूस होती है, हालांकि इस दौरान एक महिला के पेट में ऐंठन होना कोई आम बात नहीं होती है। आम तौर पर, इसलिए इस तरह की स्थिति में, यह जान लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, कि क्या हर महिला को गर्भावस्था के शुरुआती दौर में पेट में ऐंठन जैसी कोई समस्या होती है और अगर यह होती भी है, तो क्या इसे एक आम समस्या माना जा सकता है? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

See also  Frozen embryo transfer - Necessary Precautions, Symptoms & the mechanism

क्या अर्ली प्रेगनेंसी में ऐंठन होना आम बात है?

दरअसल, गर्भावस्था के दौरान एक महिला कई तरह के बदलावों से गुज़रती है और इस दौरान हार्मोनल बदलाव होना एक आम बात है। इस बात का ध्यान रखें, कि इस तरह की स्थिति में, भ्रूण का विकास हो रहा होता है, इसलिए गर्भवती महिअलों के शरीर में उतार चढ़ाव होना स्वाभाविक होता है। इस तरह की स्थिति में, महिअलों का मूड भी बार बार बदलता रहता है 

आम तौर पर, जहां तक सवाल उठता है कि क्या गर्भावस्था के शुरुआती दौर में किसी महिला को पेट में ऐंठन हो सकती है और  होना आम बात है? तो इस पर डॉक्टर का कहना है, कि हाँ, बहुत सारी महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुआती दौर में पेट में ऐंठन जैसी समस्या का एहसास हो सकता है। हालांकि यह भी जरूरी नहीं है, कि सभी गर्भवती महिलाओं के साथ ऐसा हो। वैसे तो, गर्भावस्था के दौरान पेट में ऐंठन की समस्या, हार्मोनल बदलावों और गर्भाशय के फैलाव की वजह से होती है, पर आम तौर पर, अगर कोई महिला इस तरह की समस्या से लंबे समय से जूझ रही है, तो उसे इस परेशानी को लेकर बैठे रहना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत डॉक्टर इसका इलाज करवाना चाहिए। 

See also  5 Major Check Ups at a Gynecologist

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में पेट में ऐंठन के कारण

  1. इंप्लांटेशन: दरअसल, इस दौरान एक महिला के गर्भधारण के 6 से 12 दिनों के भीतर, अंडे निषेचित होकर महिला की गर्भाशय की दीवार से जुड़ जाते हैं। आम तौर पर इस तरह की स्थिति में, एक महिला को पेट में ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है, हालांकि यह एक महिला के लिए आम दर्द होता है। 
  2. गर्भाशय का फैलना : अमेरिकन प्रेगनेंसी एसोसिएशन के अनुसार, महिला के शरीर में सबसे ज़्यादा हार्मोनल बदलाव उसकी गर्भावस्था की शुरुआत में होते हैं। और गर्भावस्था के शुरूआती तीन महीनों के बाद, गर्भाशय का आकार बड़ा होने लग जाता है। इस तरह की स्थिति में दबाव के कारण पेट में ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है। 

कब जाए डॉक्टर के पास

सभी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए। अगर किसी महिला को गर्भावस्था जैसी स्थिति में, पेट में ऐंठन के साथ-साथ चक्कर आना, थकान, कमजोरी, बेहोशी जैसी समस्या का अनुभव हो, तो तुरंत डॉक्टर के साथ संपर्क करें।

See also  Symptoms Of Stomach Cancer

निष्कर्ष

गर्भावस्था के दौरान, किसी भी महिला को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही को बरतना सही नहीं होता है। डॉक्टर के अनुसार हाँ, बहुत सारी महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुआती दौर में पेट में ऐंठन जैसी समस्या का एहसास हो सकता है। पर जरूरी नहीं है, कि ऐसा सभी को महसूस हो। अगर किसी महिला को इस तरह की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इंतज़ार न करें तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकरी प्राप्त करनी है, या फिर आपको भी गर्भावस्था के शुरूआती समय में पेट में ऐंठन जैसी समस्या या फिर इससे जुडी किसी और समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आप इसका इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us