Categories
Hindi Kartik Goyal The Medical Hub

क्या त्वचा और पेट से जुड़े यह लक्षण हो सकते हैं लिवर में खराबी का संकेत? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आम तौर पर, इस बात से कोई भी अनजान नहीं है, कि हमारे शरीर के सभी अंग किसी न किसी तरह एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, जो शरीर को चलाने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करते हैं। दरअसल, ये हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। आम तौर पर, शरीर के इन्ही अंगों में से एक है, लिवर जो न केवल हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, बल्कि यह हमारे शरीर को बिल्कुल ठीक तरीके से काम करने और साथ में शरीर को बेहतर रखने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करता है। इसलिए, शरीर के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए लिवर को सेहतमंद रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि एक सेहतमंद लिवर शरीर के पाचन को बेहतर रखने के साथ -साथ, शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने में हमारी काफी ज्यादा मदद करता है। इसलिए, इस तरह की स्थिति में लिवर का एक बेहतर तरीके से काम करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, अगर किसी कारण वर्ष आपका लिवर काम करना बंद कर दे, या फिर समय के साथ खराब होने लगे, तो इसके खराब होने के लक्षण आपको अपने शरीर के कई हिस्सों पर नज़र आने लग जाते हैं, जिसमें विशेष तौर पर त्वचा और पेट से जुड़े बहुत से लक्षण शामिल होते हैं। दरअसल, इस तरह के लक्षणों को बहुत से लोग आम समझ कर यूं ही नज़रअंदाज कर देते हैं, जो न केवल लिवर के लिए बल्कि हमारी शारीरिक सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। आम तौर पर, लिवर खराब होने पर आपको कई तरह के लक्षण नज़र आ सकते हैं, जिसमें त्वचा और आंखों का पीला पड़ जाना मतलब की पीलिया होना, त्वचा पर असहनीय खुजली होना, पैरों और एड़ियों में सूजन की समस्या होना, काफी लंबे समय से थकान होना और पेट का फूलना जैसे यह लक्षण त्वचा और पेट में नज़र आ सकते हैं। दरअसल, इन लक्षणों को आम समझ कर नज़रअंदाज करना सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारकर साबित हो सकते हैं। वक्त रहते इन का इलाज न होने पर लिवर खराब भी हो सकता है। इसलिए, लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए त्वचा और पेट में दिखाई देने वाले इन लक्षणों पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, लिवर से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और इसका इलाज करवाना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  Piles: Common problem which can improve with a timely treatment plan

त्वचा और पेट में लिवर खराब होने के संकेत क्या हो सकते हैं?

आम तौर पर, त्वचा और पेट में दिखाई देने वाले लक्षण जो लिवर के खराब होने का संकेत हो सकते हैं, दरअसल वह निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया) 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि एक व्यक्ति को पीलिया जैसी समस्या तब होती है, जब उस व्यक्ति के शरीर के खून के प्रवाह में बिलीरुबिन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से उसकी आँखें और त्वचा काफी ज्यादा पिली दिखाई देने लग जाती हैं। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति आपको बताती है, कि आपका लिवर बिलीरुबिन को अच्छे तरीके से प्रोसेस नहीं कर पा रहा है। जिसकी वजह से आपको हेपेटाइटिस या फिर सिरोसिस जैसी लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसे नज़रअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। 

  1. त्वचा पर खुजली होना 
See also  क्या आप भी बांझपन की समस्या से जूझ रहे हैं? बांझपन दूर करने के लिए अपनाएं 7 प्राकृतिक घरेलू उपाय

आम तौर पर, हम में से ज्यादातर लोग यह मानते हैं, कि त्वचा पर लगातार खुजली होना सिर्फ एक ड्राई त्वचा का ही लक्षण होता है। पर, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, त्वचा पर लगातार होने वाली खुजली सिर्फ ड्राई त्वचा का लक्षण नहीं होता, दरअसल यह लिवर के ठीक से काम न करने का भी संकेत हो सकता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, पित्त एसिड खून के प्रवाह में जमा हो जाता है, जिसकी वजह से त्वचा में खुजली जैसी समस्या बनने लग जाती है। दरअसल, इस तरह की स्थिति को अक्सर प्रुरिटस के नाम से जाना जाता है। 

  1. पैरों और एड़ियों में सूजन की समस्या होना 

आम तौर पर, पैरों और एड़ियों में होने वाली सूजन की वजह से शरीर में तरल पदार्थ का जमाव काफी ज्यादा हो जाता है। क्योंकि, लीवर शरीर में पानी के संतुलन को

See also  पीरियड्स न आना किन महिलाओं के लिए समस्या है और कैसे? मासिक धर्म न आने पर कौन से परीक्षण आवश्यक हैं?

कंट्रोल करने का काम करता है, पर जब लिवर की कार्यप्रणाली किसी कारण वर्ष बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है, तो इससे फ्लूड का निर्माण होता है, जिसकी वजह से पैरों और एड़ियों में सूजन की समस्या होने लग जाती है, जिसको एडिमा के नाम से भी जाना जाता है। 

निष्कर्ष : हमारे शरीर के सभी अंग काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं, जो सेहत को बनाए रखने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करते हैं। लिवर शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है, जो शरीर की सेहत के लिए और शरीर को ठीक तरीके से काम करने और शरीर को बेहतर रखने में मदद करता है। सेहतमंद लिवर शरीर के पाचन को बेहतर रखने के साथ -साथ, शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने में मदद करता है। लिवर में होने वाली खराबी सेहत के साथ-साथ पाचन को भी खराब कर सकती है। इसलिए, लिवर का सेहतमंद होना जरूरी होता है। त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, त्वचा पर असहनीय खुजली होना और पेट फूलना जैसे लक्षण लिवर के खराब होने का संकेत हो सकते हैं। वक्त रहते इन पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर आप भी अपने शरीर में इन लक्षणों को देखते हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप आज अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us