Categories
Hindi Kartik Goyal The Medical Hub

क्या यह 3 लक्षण हो सकते हैं लिवर की बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जानें, लिवर की बीमारियों से बचने के उपाय!

लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है, जो शरीर में मौजूद जहरीले रसायनों को फिल्टर करके मल या फिर पेशाब के रूप में शरीर से बाहर निकालने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करता है। दरअसल, शरीर की इन वेस्ट चीजों को पित्त भी कहा जाता है, जिसका निर्माण लिवर में होता है। हालांकि, मल का भूरा रंग इसकी वजह से ही होता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना, शरीर में ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलना और शरीर में प्रोटीन के संतुलन को बनाए रखना यह लिवर के मुख्य कामों में ही शामिल होते हैं। आम तौर पर, अगर किसी वजह से आपके लिवर के काम -काज में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी आ जाती है, तो इस से शरीर की बहुत सी चीजें काफी ज्यादा प्रभवित हो जाती हैं। महत्वपूर्ण ध्यान न देने पर लिवर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें लिवर में ट्यूमर का बनना और लिवर में कैंसर होना जैसी समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर होती हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, इसके अलावा भी लिवर से जुड़ी कुछ आम बीमारियां होती हैं, जिन को अपने लाइफस्टाइल में सुधार करके ठीक किया जा सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि एक व्यक्ति को बार-बार पीलिया होना, पेट दर्द और सूजन रहना, त्वचा में खुजली, जी मिचलाना और उल्टी होना जैसे लक्षण लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  प्रीटर्म लेबर पेन क्या होता है और इस पेन के दौरान कौन से सावधानियां बरतनी बेहद ज़रूरी होती है ?

लिवर से जुड़ी आम बीमारियां कौन सी होती हैं?

लिवर से जुड़ी आम बीमारियों में निम्नलिखित बीमारियां शामिल हो सकती हैं, जैसे कि 

  1. हेपेटाइटिस। 
  2. फैटी लिवर। 
  3. ऑटोइम्यून स्थितियां। 

लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां कौन सी होती हैं?

लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों में शामिल हो सकती हैं, जैसे कि 

  1. लिवर में शुरुआती ट्यूमर होना। 
  2. सेकंडरी लिवर ट्यूमर होना। 

लिवर से जुड़ी बीमारियों के आम कारण क्या हो सकते हैं?

लिवर की बीमारियों के आम कारण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. वायरल संक्रमण होना। 
  2. एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करना। 
  3. मेटाबोलिज्म का खराब होना। 
  4. इंडस्ट्रियल केमिकल्स के संपर्क में आना। 
  5. शराब का ज्यादा सेवन करना। 
  6. लाइफस्टाइल का खराब होना 

3 लक्षण जो लिवर से जुड़ी बीमारी का संकेत देते हैं!

  1. बार-बार पीलिया का शिकार होना 

आम तौर पर, अगर किसी व्यक्ति का लिवर अच्छे तरीके से काम नहीं करता, तो वह पीलिया जैसी बीमारी का शिकार जो सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि ज्यादातर बिलीरुबिन की वजह से ही पीलिया होता है और इसका निर्माण शरीर में तब होता है, जब पुराने या फिर खराब रेड ब्लड सेल्स को रीसायकल करने की आम प्रक्रिया में हीमोग्लोबिन टूट जाता है। हालांकि, बिलीरुबिन लिवर से निर्मित होकर पाचन तंत्र में मिल जाता है। पर, जब इसमें किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी होती है, तो यह पीलिया जैसी समस्या का कान बन सकता है। 

  1. त्वचा में खुजली होना 
See also  What are the uses and benefits of endoscopic ultrasound?

दरअसल, लिवर से जुड़ी गंभीर समस्या से पीड़ित लोगों की त्वचा में खुजली के साथ-साथ रैशेज भी हो सकते हैं। हालांकि, त्वचा से जुड़े यह लक्षण शरीर के दूसरे लक्षणों के साथ भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसा होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

  1. गहरे रंग का पेशाब आना 

गहरे नारंगी, एम्बर और भूरे रंग का पेशाब कहीं न कहीं लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए, अगर आपको अपने मल या फिर मूत्र के रंग में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नज़र आता है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टट से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह लिवर की गतिविधियों के खराब होने का एक बहुत बड़ा लक्षण हो सकता है। 

लिवर की बीमारियों से बचने के उपाय क्या हो सकते हैं 

लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। इन समस्याओं से बचने के उपाय निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. शराब का सेवन काम करना। 
  2. अपने शरीर के वजन को संतुलित रखना। 
  3. अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना। 
  4. अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में फाइबर को शामिल करना। 
See also  What is lactose intolerance? Types, causes, and symptoms.

निष्कर्ष: हाँ, व्यक्ति को बार-बार पीलिया होना, पेट दर्द और सूजन रहना, त्वचा में खुजली, जी मिचलाना और उल्टी होना जैसे लक्षण लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं। नज़रअंदाज करने की बजाए इन लक्षणों पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। लिवर से जुड़ी बीमारियों का पता एक दिन में नहीं चल सकता, बल्कि यह बीमारियां धीरे- धीरे बढ़ती हैं और आगे चलकर किसी बड़ी बीमारी का रूप धारण कर लेती हैं। इसलिए, किसी भी गंभीर बीमारी से बचने के लिए इन लक्षणों इलाज करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। लिवर की बीमारी से बचने के लिए आप इस लेख में बताए गए उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, पर गंभीर समस्या होने पर आपको अपने डॉक्टर से ही संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us