Categories
Abdominal Swelling Hindi

आंतों में गांठ पड़ने के क्या है लक्षण और इन्हे नज़रअंदाज़ करना कैसे पड़ सकता है भारी ?

आंतों में गांठ का पड़ना काफी खतरनाक समस्या मानी जाती है, क्युकी हमारे आंत का ख़राब होना मतलब की हमारा पूरा शरीर ख़राब होने के कगार पर आ जाता है। वहीं आंतो में गांठ की समस्या से कैसे हम खुद का बचाव कर सकते है, और कौन-से लक्षण हमारी मदद करेंगे आंतों की समस्या को जानने में इसके बारे में आज के आर्टिकल में चर्चा करेंगे, तो शुरुआत करते है आर्टिकल की और जानते है आंतों में समस्या के बारे में ; 

क्या है आंतों में गांठ की समस्या ?

  • खराब आंत आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करती है और जब आंतों में दिक्कत होने लगे तो आपका संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। 
  • वही आंतों में गांठ का पड़ना अपने आप में ही परेशानी वाली बात है और जब ये दिक्कत बढ़ जाती है तो आपका पूरा शरीर खराब होने लगता है। 
  • इसके अलावा आंतों में गांठ की वजह से पेट फूलना, कब्ज, दस्त और पेट में दर्द जैसी परेशानियां आपकी आंतों के बिगड़ने का संकेत है। 
  • हलाकि ऐसा बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है कि आपकी आंतों में एकदम से ही खराबी आ सकती है, बल्कि जब आपके आंत में खराबी आती है तो ये समय से पहले ही कुछ न कुछ संकेत देने लग जाते है, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। 

आपके आंत में गांठ की समस्या है या नहीं इसके बारे में जानने के लिए लुधियाना में कोलोनोस्कोपी की मदद ले।

आंतों में गांठ पड़ने के संकेत क्या है ?

आंतों में गांठ पड़ने के संकेतो को आप निम्न माध्यम से आसानी से जान सकते है, जैसे ;

  • जब आपके आंतों में गांठ की समस्या होती है, तो आपका मन बहुत ज्यादा मीठा खाने का करेगा, और मीठे में ब्रेड या फिर बहुत ज्यादा डेरी प्रोडक्ट खाने का मन भी कर सकता है, इसलिए आपको अगर ज्यादा मीठा खाने का दिल करें तो आप जल्द लुधियाना में गैस्ट्रो डॉक्टर का चयन करें। 
  • यदि आपका वजन लगातार बढ़ या फिर घट रहा है तो इसे नज़रअंदाज़ न करें, क्युकि वजन का बढ़ना और घटना भी आपके आंतों में समस्या को उत्पन्न कर सकता है। 
  • कहा जाता है की आपकी आंतों और दिमाग के बीच सीधा संबंध होता है और आंतों को ही शरीर का दूसरा मस्तिष्क भी कहा जाता है। वही अगर आप अच्छा महसूस करना चाहते है, तो कुछ अच्छा खाएं लेकिन जब आपका मूड अपनी पसंदीदा चीज को भी खाने का न करे या फिर आपका मूड हमेशा खराब ही रहे तो ये आंतों में गांठ पड़ने का एक संकेत हो सकता है।
  • जब आपके आंतों में खराबी होगी तो आपको सोचने समझने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता वही जब हमारे द्वारा ज्यादा डिप्रेशन या फिर ज्यादा सोचा जाता है तो भी ये समस्या हो सकती है।
  • पेट का सुबह के समय ठीक से साफ़ न होना भी आपमें आंतों में गांठ की समस्या को उत्पन्न कर सकता है। 

तो अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी संकेत आपमें नज़र आए तो कृपया इसे नज़रअंदाज़ न करें और समय रहते किसी अनुभवी डॉक्टर का चयन करें।

आंतों में गांठ की समस्या से निजात दिलवाने के लिए बेस्ट हॉस्पिटल या सेंटर !

यदि आप भी आंतों में गांठ की समस्या से काफी परेशान है तो इससे निजात पाने के लिए आपको लुधियाना गैस्ट्रो एन्ड गयने सेंटर का चयन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप शुरुआती दौर में इस समस्या को जान कर इसका इलाज करवाते है तो आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

निष्कर्ष :

आंतों में गांठ की समस्या को कृपया नज़रअंदाज़ न करें बल्कि समय रहते इसके लक्षणों को जान कर इसका इलाज करवाने के बारे में जरूर सोचें।

Categories
Abdominal Swelling Hindi

पेट में सूजन के क्या है लक्षण, कारण और घरेलू उपचार ?

पेट जोकि हमारे समस्त पाचन क्रिया के साथ जुड़ा होता है, अगर इसमें किसी भी तरह की समस्या आ जाए तो हमारे पूरे शरीर की कार्य करने की क्षमता अस्त-व्यस्त हो जाती है। इसके अलावा पेट का सूजन व्यक्ति में किस तरह की समस्या को उत्पन्न करता है, और कैसे इसके लक्षणों को जानकर हम घरेलू उपचार की मदद से पेट में सूजन की समस्या से निजात पा सकते है के बारे में आज के आर्टिकल में चर्चा करेंगे ;

पेट की सूजन क्या है ?

  • पेट की सूजन तब होती है जब पेट का क्षेत्र सामान्य से बड़ा होता है। इसे कभी-कभी एक विकृत पेट या फूला हुआ पेट के रूप में भी जाना जाता है। 
  • फूले हुए पेट के कई संभावित कारण होते हैं और यह एक सामान्य घटना है। अधिकांश लोग विभिन्न कारणों से किसी बिंदु पर सूजन का अनुभव करते है। 
  • इसके अलावा पेट सूजने पर ऐसा महसूस होता है कि पेट फैल गया है और खिंच गया है, जो असहज हो सकता है।

अगर आपके पेट में भी सूजन की समस्या बनी रहती है तो इसके लिए आपको लुधियाना में गैस्ट्रो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट में सूजन के कारण क्या है ?

  • वजन का बढ़ना या मोटापे की समस्या। 
  • पेट में द्रव का निर्माण होना। 
  • फाइबर में उच्च खाद्य पदार्थ खाने से आंतों में गैस। 
  • संवेदनशील आंत की बीमारी। 
  • आंशिक आंत्र में रुकावट। 
  • गर्भावस्था के कारण आदि।

पेट में सूजन के लक्षण क्या है ?

  • जी मिचलाने की समस्या का सामना करना। 
  • उल्टी होने की समस्या। 
  • भूख में कमी। 
  • सख्त मल का त्यागना। 
  • मल के कलर में बदलाव का होना। 
  • खून की उल्टी का होना आदि।

पेट में सूजन के लिए डॉक्टर के पास कब जाए ?

  • जब आपको भूख नहीं लगती हो। 
  • पुरानी या लगातार कब्ज, दस्त या उल्टी की समस्या। 
  • लगातार सूजन, गैस या सीने में जलन का होना। 
  • आपके मल में खून या बलगम का आना। 

कौन-से घरेलु उपायों की मदद से पेट के सूजन को कम किया जा सकता है ?

  • टहलें, क्योंकि शारीरिक गतिविधि आंतों को अधिक नियमित रूप से स्थानांतरित करने का कारण बन सकती है, जो अतिरिक्त गैस और मल को बाहर निकालने में मदद कर सकती है।  
  • अदरक में अविश्वसनीय गैस निष्कासन गुण होते हैं और ये अपच को बहुत जल्दी ठीक कर सकते है।
  • वही नींबू के रस के छींटे के साथ एक गिलास गर्म पानी पीने से आपको पेट की सूजन से काफी आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
  • स्वास्थ्य पूरक के रूप में सेब के सिरके को सुबह-सुबह एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर दिन में एक बार पिया जा सकता है।
  • दही को हमेशा हाइपरएसिडिटी के लिए रिफ्रेशिंग फूड माना गया है। दही आंत में खराब बैक्टीरिया को प्रतिस्थापित करते है और पाचन में सुधार करते है।

अगर आपको पेट या आंत से जुडी किसी भी तरह की समस्या है तो आप लुधियाना में कोलोनोस्कोपी से अपनी जाँच करवाए।

पेट की सूजन से निजात दिलवाने के लिए बेस्ट हॉस्पिटल व सेंटर !

यदि आपके पेट या आंत में किसी भी तरह की सूजन आ गई है तो इससे बचाव के लिए आप लुधियाना गेस्ट्रो एन्ड गयने सेंटर का चयन जरूर करें। क्युकी पेट की समस्या को अगर शुरुआती दौर में ही ठीक कर लिया जाए तो गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

निष्कर्ष :

उम्मीद करते है आपको पता चल गया होगा की अगर पेट में सूजन आ जाए तो आपको किस तरीके से खुद का बचाव करना चाहिए।