Categories
Hindi Shuchita Batra The Medical Hub

क्या गर्भावस्था के पहले तीन महीने में महिलाएं दूध का सेवन कर सकती हैं? डॉक्टर से जानिए इसके फायदों के बारे में!

गर्भावस्था बहुत सी महिलाओं के लिए एक वरदान होता है। इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत के साथ-साथ अपनी डाइट का भी ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुजरना पड़ता है, जिसमें वह काफी ज्यादा परेशान हो जाती हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। इस तरह की स्थिति में, उन को हर चीज का सेवन काफी ज्यादा सोच समझ कर करना चाहिए। आम तौर पर, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और प्रिजर्व्ड फूड जैसे खाने का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस तरह के भोजन का सेवन न केवल महिला के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी यह काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस तरह के खाने में, पोषक तत्वों की काफी ज्यादा कमी होती है और इन में गैर सेहतमंद फैट मौजूद होता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में काफी ज्यादा रुकावट पैदा कर सकता है। हालांकि, इस तरह की स्थिति में, ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को इस तरह के खाने से परहेज करना चाहिए और गर्भावस्था के पहले तीन महीने में उन को केवल सेहतमंद चीजों को ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इस तरह की स्थिति में, गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में कई तरह की सेहतमंद चीजों को शामिल कर सकती हैं, जिसमें ज्यादातर मौसमी सब्जियां और फल आदि शामिल हो सकते हैं। रोजाना इन का सेवन न केवल एक माँ की सेहत के लिए लाभदायक साबित होता है, बल्कि यह गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। ऐसे में, बहुत सी महिलाओं के मन में सवाल उठता है, कि क्या वह गर्भावस्था के पहले तीन महीने में दूध का सेवन कर सकती हैं? दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि इस में किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि दूध सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। हाँ, गर्भावस्था के पहले तीन महीने में महिलाएं दूध का सेवन कर सकती हैं और यह एक महिला की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो माँ और बच्चे दोनों की सेहत के विकास के लिए लाफ़ी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  6 most common reasons to undergo hysterectomy surgery in Punjab

गर्भावस्था के पहले तीन महीने में महिलाओं को दूध पीना चाहिए या फिर नहीं?

दरअसल, NHS में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान महिलाएं दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकती हैं। आम तौर पर, दूध से बनी इन चीजों में दही, क्रीम, छाछ, चीज, कॉटेज चीज और पनीर आदि शामिल हो सकता है, जिन का सेवन गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। डॉक्टर के अनुसार, गर्भावस्था के पहले तीन महीने में महिलाओं के लिए दूध का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिस में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 शामिल होता है। NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना दूध का सेवन न केवल एक माँ की सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है, बल्कि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत का विकास भी काफी बेहतरीन तरीके से होता है। 

See also  सर्दियों में गर्भवती महिलाएं अपना ख्याल कैसे रख सकती हैं? डॉक्टर से जानें देखभाल करने के कुछ आसान तरीके!

गर्भावस्था के पहले तीन महीने में महिलाएं कितनी मात्रा में दूध का सेवन कर सकती हैं? 

डॉक्टर के अनुसार, ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को इस तरह की स्थिति में लगभग 400 से 500 मिलीलीटर तक ही दूध का सेवन करना चाहिए। इस दौरान, महिलाओं के लिए रोजाना पाश्चुराइज्ड, लो फैट और फैट फ्री दूध का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। 

गर्भावस्था के पहले तीन महीने में दूध पीने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

दरअसल, गर्भावस्था के पहले तीन महीने में, दूध के सेवन से बच्चे और माँ को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, जिस में से कुछ निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं, जैसे 

  1. दूध कैल्शियम की मात्रा से भरपूर होता है, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों और दांतों का विकास अच्छे तरीके से होता है। 
  2. कैल्शियम के साथ- साथ दूध में प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों के विकास में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
See also  आंतों में गांठ पड़ने के क्या है लक्षण और इन्हे नज़रअंदाज़ करना कैसे पड़ सकता है भारी ?

निष्कर्ष: सभी बातों को सामने रखते हुए महिलाएं गर्भावस्था के पहले तीन महीने में दूध का सेवन कर सकती हैं। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो माँ और बच्चे की सेहत के लिए काफी ज्यादे लाभदायक साबित होता है। ध्यान रहे, इस तरह की स्थिति में अगर किसी महिला को दूध का सेवन करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है या फिर वो लैक्टोज इनटॉलेरेंस है, तो इस दौरान उस को दूध और दूध से बनी किसी भी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए। दूध सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, पर गर्भावस्था के दौरान अगर कोई समस्या होती है, तो आप इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना बिल्कुल भी न करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और गर्भावस्था में किस चीज का सेवन कर सकते हैं और किस का नहीं इसके बारे में जानने के लिए और इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान होने वाली किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर इस के विशेषज्ञों से इस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us