Categories
Hindi Shuchita Batra The Medical Hub

आखिर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है यीस्ट इंफेक्शन का खतरा? डॉक्टर से जानें, मां और बच्चे की सेहत पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है!

गर्भावस्था के दौरान, ऐसे बहुत से बदलाव होते हैं, जो गर्भवती महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से बदल कर रख देते हैं। दरअसल, इन बदलावों का सीधा प्रभाव महिला के इम्यून सिस्टम और वजाइनल माइक्रो एनवायरनमेंट पर पड़ता है। इसके कारण ही गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को यीस्ट इंफेक्शन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। यीस्ट इन्फेक्शन को कैंडिडा इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है, जो कैंडिडा अल्बिकन्स नाम के फंगस के कारण होती है। यह शरीर में ही मौजूद होता है, जो माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण वजाइनल टिश्यू में ग्लाइकोजन की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिससे संक्रमण हो जाता है। 

गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाती है, जिसकी वजह से वजाइनल टिश्यू में ग्लाइकोजन की संख्या बढ़ती है और यह ग्लाइकोजन यीस्ट को पोषण प्रदान करने का काम करता है। इसकी वजह से यीस्ट इंफेक्शन का विकास काफी रफ़्तार से होता है, जिसके कारण गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इंफेक्शन का खतरा हद से ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान इम्यून सिस्टम में होने वाली कमजोरी और वजाइनल पीएच में होने वाले बदलाव के कारण भी इस संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

See also  Heartburn and Acid Reflux: Symptoms and Causes

आखिर क्या हो सकते हैं गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इन्फेक्शन के लक्षण?

गर्भावस्था के दौरान आपको यीस्ट इंफेक्शन के कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिस में से कुछ निम्नलिखित अनुसार ओह सकते हैं, जैसे कि 

  1. गर्भावस्था के दौरान काफी ज्यादा सफेद और गाढ़ा डिस्चार्ज होना। 
  2. वजाइना में हद से ज्यादा खुजली की समस्या होना। 
  3. वजाइना में काफी ज्यादा जलन की समस्या महसूस होना। 
  4. हर वक्त पेशाब करते समय दर्द का अनुभव होना। 

गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इंफेक्शन का मां की सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?

गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इंफेक्शन का मां की सेहत पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे 

  1. नींद में काफी कमी आना। 
  2. यीस्ट इंफेक्शन के कारण खुजली और जलन की समस्या होना। 
  3. चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होना। 
  4. इम्यून सिस्टम कमजोर होना। 

गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इंफेक्शन का बच्चे की सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?

गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इंफेक्शन का बच्चे की सेहत पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. इससे यह साबित होता है, कि यीस्ट इंफेक्शन से न केवल माँ की सेहत प्रभावित होती है, बल्कि इसके कारण बच्चे की सेहत पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, इससे बच्चा काफी ज्यादा प्रभावित नहीं होता है, पर कुछ-कुछ प्रभाव नजर आ सकते हैं। 
  2. अगर गर्भवती महिला डिलीवरी के दौरान यीस्ट इंफेक्शन से पीड़ित है, तो इसके कारण बच्चा भी इस संक्रमण का शिकार हो सकता है। ऐसे में, बच्चे के मुंह में सफेद दाग देखने को मिल सकते हैं। 
See also  Dysentery-Symptoms Of Dysentery

गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इंफेक्शन से बचे के लिए क्या किया जा सकता है?

अगर आप गर्भावस्था के दौरान यीस्ट इंफेक्शन से अपना बचाव करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप निम्नलिखित उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जैसे कि 

  1. ऐसे में, हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। 
  2. ऐसे में, ज्यादातर सूती और ढीले कपड़ों को ही पहने। 
  3. वेजाइनल एरिया को सूखा और साफ रखें।
  4. शुगर लोडेड चीजों का सेवन करने से बचें। 
  5. डॉक्टर की सलाह पर ही कोई दवा लें। 

निष्कर्ष: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में यीस्ट इंफेक्शन का खतरा हद से ज्यादा बढ़ जाता है, जिस पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। यह संक्रमण ज्यादातर एस्ट्रोजन हार्मोन के बढ़ने की वजह से होता है। ऐसे में, वजाइना की सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, संक्रमण इतना ज्यादा गंभीर नहीं होता है, पर समय पर इलाज न मिलने पर यह कई परेशानियों का कारण बन सकता है। अगर इस इस लेख में बताए गए समस्या के संकेतों का अनुभव आपको होता है, तो उन्हें नजरअंदाज न करें, तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा, इस समस्या के लक्षण महसूस होते ही इस समस्या का तुरंत समाधान करना माँ और बच्चे दोनों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, एंटी-फंगल उपचार की सलाह दी जा सकती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित होते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था

See also  Why Pregnancy Emergencies Matter? Which Factors Result In The Rise Of Pregnancy Emergencies?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. यीस्ट इन्फेक्शन क्या होती है?

दरअसल, आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि यीस्ट इन्फेक्शन एक फंगल संक्रमण की तरह होता है, जो विशेष तौर पर, कैंडिडा अल्बिकन्स नाम के एक फंगस के काफी ज्यादा बढ़ने के कारण होता है। आखिर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है यीस्ट इंफेक्शन का खतरा? डॉक्टर से जानें, मां और बच्चे की सेहत पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है!

प्रश्न 2. क्या वाकई गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है? 

दरअसल, हाँ इसमें कोई शक नहीं है, कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें गर्भावस्था में एस्ट्रोजन हार्मोन में बढ़ोतरी होना, वजाइना में ग्लाइकोजन का हाई लेवल होना, वजाइनल स्राव में बढ़ोतरी होना और कमज़ोर इम्यून सिस्टम होना जैसे कारणों की वजह से महिलाओं में इस इन्फेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

प्रश्न 3. गर्भावस्था के दौरान किस चीज का सबसे ज्यादा ख्याल रखना होता है?

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि गर्भावस्था के दौरान सबसे ज्यादा सेहतमंद और पौष्टिक खाने, नियमित डॉक्टर से जांच और मानसिक शांति का सबसे ज्यादा ख्याल रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है।

Contact Us