Categories
Hindi Kartik Goyal The Medical Hub Uncategorized

पेट में जलन और सूजन की समस्या को नज़रअन्दाज़ करना जानिए कितना खतरनाक हो सकता है !

गैस्ट्राइटिस आजकल एक काफ़ी आम प्रॉब्लम बनती जा रही है, वहीं लोग इसे महज़ एसिडिटी समझकर इसे नज़रअंदाज़ करते है, और जब दिक्कत बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है तो इसको जल्दी से ठीक नहीं किया जा सकता है, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती है। पर आज के लेख के माध्यम से हम जानेगे की हम कैसे पेट में ही रहें जलन और सूजन की समस्या से खुद का बचाव कर सकते है ;

पेट में गैस्ट्राइटिस या सूजन की समस्या क्या है ?

  • गैस्ट्राइटिस का मतलब होता है पेट में सूजन का आना है और ये समस्या का एक ऐसा समूह है जिसमें पेट के अंदर की परत कमज़ोर होने लगती है। 
  • वहीं परत कमज़ोर होने के कारण पेट में जो एसिड और अन्य पदार्थ बनते है, उनसे पेट में सूजन और जलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। 
  • इसके अलावा ये आजकल एक बहुत आम समस्या है, तो वहीं अगर गैस्ट्राइटिस का सही समय पर इलाज न किया जाए तो इससे आगे जाकर पेट में छाले, ज़ख्म या कुछ मामलों में कैंसर की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

पेट में किसी भी तरह की समस्या होने पर आपको लुधियाना में गैस्ट्रो डॉक्टर का चयन करना चाहिए।

See also  Everything you need to know about peptic ulcers and their treatment options

पेट में जलन और सूजन के क्या कारण है ?

  • सबसे पहला कारण है, खाने-पीने का ध्यान न रखना, जिसकी वजह से आपको पेट से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
  • वहीं बहुत ज्यादा तली या तीखी चीज़ें खाने से आपको गैस्ट्राइटिस की शिकायत हो सकती है। और तो और जंक फ़ूड से तो ये दिक्कत और बढ़ जाती है। 
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेस भी कारण हो सकते है, पेट में जलन और सूजन के कारण।  
  • बहुत ज्यादा स्मोकिंग, और शराब पीने से गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है। 
  • बहुत ज़्यादा पेन किलर या एंटीबायोटिक खाने से भी पेट में सूजन हो सकती है। 
  • कुछ बीमारियों के कारण भी ऐसा होता है, जैसे – HIV और ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस, वहीं आपको बता दें की इस बीमारी में शरीर पेट के अंदर की परत को ख़ुद नुकसान पहुंचाने लगता है।

पेट की अंधरुनि समस्या को जानने के लिए आपको डॉक्टर के सलाह पर लुधियाना में कोलोनोस्कोपी से इसकी जाँच को करवाना चाहिए।

पेट में जलन और सूजन के दौरान कौन-से लक्षण नज़र आते है ?

  • इसके लक्षणों में आपको पेट के ऊपरी हिस्से या लेफ्ट साइड में दर्द हो सकता है।
  • ये दर्द पीछे कमर में भी आपको महसूस हो सकता है। 
  • पेट में जलन का महसूस होना। 
  • पेट का फूला हुआ या टाइट महसूस होना। 
  • पेट का भरा-भरा लगना। 
  • बिना ज्यादा खाए डकार का आना। 
  • उल्टी जैसा महसूस होना। 
  • एसिड ऊपर आने के कारण सीने में जलन का महसूस होना। 
  • भूख में कमी का आना।  
  • अगर पेट में अल्सर (छाले) या कैंसर हो गया है तो काफ़ी ज़्यादा दर्द आपको महसूस हो सकता है। 
  • भूख का न लगना और वज़न का बहुत ज़्यादा कम हो जाना। 
  • उल्टी की समस्या और मल में खून का आना।
See also  What are Gastrointestinal Issues and How to Treat Them?

पेट में जलन की समस्या से कैसे करें खुद का बचाव ?

  • अगर आप पेट में जलन की समस्या से खुद का बचाव करना चाहते तो इससे बचाव के लिए आपको खाना-खाने के बाद तुरंत नहीं लेटना चाहिए, क्युकी खाने के बाद तुरंत लेटने से एसिड रिफ्लक्स जैसी पाचन संबंधी दिक्कतें सामने आने लगती है। 
  • खाना-खाने के बाद कम से कम आपको 1000 स्टैप्स चलना चाहिए, ऐसा करने से डाइजेस्टिव सिस्टम, ब्लड शुगर लेवल और आपकी सेहत अच्छी रहती है।

पेट में जलन और सूजन की समस्या का इलाज क्या है ?

  • गैस्ट्राइटिस से निपटने के लिए कई दवाइयां उपलब्ध है, ये दवाइयां एसिड को बनाना बंद कर देती है, इससे पेट की परत काफ़ी हद तक ठीक हो जाती है। 
  • हिस्टामिन ब्लॉकर भी एसिड को कम करने में काफी मदद करते है, लिक्विड एंटासिड अंदर के बने एसिड को न्यूट्रलाइज करते है, इसके बाद भी समस्या ठीक नहीं होती तो डॉक्टर से सलाह आपको लेनी चाहिए। 
  • गैस्ट्राइटिस का इलाज अगर सही समय पर न किया जाए तो अल्सर और कैंसर तक की समस्या का आपको सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर उपरोक्त बताए गए लक्षण आपको महसूस हो रहे है, तो केवल एसिडिटी की दवा न लें, बल्कि डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं। 
See also  Understand the Connection Between Diet and Brain Health

सुझाव :

पेट की समस्या को नजरअंदाज करना मतलब मौत के मुँह में खेलने के सामान है। इसलिए जरूरी है की अगर आप पेट से जुडी किसी भी तरह की समस्या का सामना कर रहें, तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना गैस्ट्रो एन्ड गयने सेंटर का चयन करना चाहिए। 

Contact Us