Categories
Hindi Shuchita Batra The Medical Hub

गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन करने से क्या- क्या फायदे मिल सकते हैं? कितनी मात्रा में खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें!

वैसे तो, सभी लोगों को अपनी रोजाना की डाइट का ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, पर गर्भवती महिलाओं को इस पर अपना विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि खराब डाइट माँ और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। दरअसल, इस तरह की स्थिति में महिला को अपना और अपने बच्चे की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसलिए, ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कई तरह के फलों का सेवन करने की सलाह प्रदान की जाती है। जिस में कीवी का सेवन करना काफी ज्यादा लाभदायक माना जाता है। दरअसल, कीवी में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फोलेट, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं को कई तरह के फायदे प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें इम्यूनिटी मजबूत होना, डायबिटीज कंट्रोल होना, गर्भ में पल रहे बच्चे का तेजी से विकास होना, एनीमिया जैसी समस्या से छुटकारा मिलना और पाचन को सेहतमंद रखना जैसे कई तरह के लाभ शामिल होते हैं। आम तौर पर, कीवी का रोजाना और नियमित सेवन करने से गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की सेहत बनी रहती है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  Abdominal Discomfort: Common Triggers And Treatments

गर्भावस्था के दौरान कीवी करने से मिलने वाले फायदे 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा लाभदायक सिद्ध होता है। नियमित कीवी का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को कई तरह के फायदे प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. इम्यूनिटी मजबूत होना 

दरअसल, गर्भावस्था के दौरान कीवी फल का सेवन महिलाओं की इम्यूनिटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आम तौर पर, कीवी में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। दरअसल, रोजाना कीवी का सेवन आपको कई तरह की समस्याओं से बचा सकता है। 

  1. गर्भ में पल रहे बच्चे का अच्छे से विकास होना 

आम तौर पर, कीवी में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दरअसल, यह शरीर में कोशिकाओं का निर्माण करने के साथ -साथ दिमाग और तंत्रिका तंत्र का भी विकास करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। आम तौर पर, इसके नियमित सेवन से गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे के कई महत्वपूर्ण अंगों का विकास होता है। इसके अलावा, यह गर्भपात के खतरे को भी कम करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। 

  1. पाचन तंत्र को सेहतमंद रखना 
See also  What Is a Vaginal Hysterectomy? Everything You Need to Know

दरअसल, गर्भावस्था के दौरान कीवी फल का सेवन करने से एक सेहतमंद पाचन प्रणाली को बनाए रखने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त होती है। आम तौर पर, इस फल में फाइबर जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान महिला की पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसके रोजाना सेवन से कब्ज, दस्त, सूजन, मतली और पेट में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। 

  1. एनीमिया से छुटकारा मिलना 

हालांकि, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाओं को एनीमिया और कैल्शियम की कमी जैसी कई समस्यायों का सामना करना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में, कीवी फल का सेवन करना उनके लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। कयोंकि, कीवी में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ान में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। इससे गर्भवती महिला को कई फायदे मिलते हैं, जिसमें खून की कमी दूर होना और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ना शामिल होता है। 

गर्भावस्था के दौरान कितनी मात्रा में कीवी का सेवन किया जा सकता है?

दरअसल, डॉक्टर के अनुसार गर्भावस्था के दौरान रोजाना 1 से 2 कीवी का सेवन आराम से किया जा सकता है। इससे महिलाओं को कई तरह के फायदे प्राप्त हो सकते हैं। पर अगर आप इस तरह की स्थिति में, किसी गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 

See also  एंडोमेट्रिओट्रिक सिस्ट क्या है और इसका इलाज कैसे करवाएं ?

निष्कर्ष:

डॉक्टरों द्वारा, गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाओं को अपनी हेल्थ का ध्यान रखने के लिए हेल्दी डाइट के साथ रोज फल खाने की सलाह दी जाती है। फलों में कीवी का सेवन गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए काफी ज्यादा लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से कई फायदे प्राप्त होते हैं, जिसमें इम्यूनिटी मजबूत होना, डायबिटीज कंट्रोल होना, गर्भ में पल रहे बच्चे का तेजी से विकास होना और एनीमिया जैसी समस्या से छुटकारा मिलना शामिल होता है। गर्भावस्था के दौरान रोजाना 1 से 2 कीवी का सेवन किया जा सकता है। गंभीर समस्या होने पर आपको इसका सेवन करने से पहले तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर आप इस दौरान किसी गंभीर समस्या का सामना कर रहीं हैं और आप इसका समाधान चाहती हैं, तो आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से जानकारी ले सकती हैं।

Contact Us