वैसे तो, शरीर के सभी अंग काफी महत्वपूर्ण होते हैं, पर कुछ महत्वपूर्ण अंगों का बेहद ख़ास ख्याल रखना सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है। जैसे कि लिवर। शरीर के दूसरे हिस्सों की तरह लिवर भी एक जरूरी हिस्सा होता है, जिसका ध्यान रखना और इस की सेहत को बनाए रखना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। अगर आपका लिवर ठीक नहीं होता है, तो इसकी वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, शरीर के साथ-साथ लिवर पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। लिवर की सेहत को सुधारने के लिए आप नींबू पानी का सेवन करना, खाने में हल्दी शामिल करना, रोज आंवले का सेवन करना, रोजाना त्रिफला के सप्लीमेंट का सेवन करना, रोजाना एलोवेरा जूस पीना, योग करना, रोजाना की डाइट में सेहतमंद फैट्स शामिल करना, डैंडेलियन रूट चाय पीना, रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करना, एक्सरसाइज करना और रोजाना डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन का अभ्यास करना जैसे कुछ उपायों को अपना सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
लिवर को सेहतमंद रखने के लिए अपनाये जाने वाले टिप्स!
आम तौर पर, लिवर को सेहतमंद रखने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स को अपना सकते हैं, जैसे कि
- रोजाना नींबू पानी का सेवन करना
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से न केवल लिवर की सेहत में बढ़ोतरी होती है, बल्कि इससे पाचन क्रिया भी तेज होती है और साथ में शरीर भी डिटॉक्स हो जाता है। आम तौर पर, रोजाना खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से बाइल जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है और शरीर लंबे वक्त तक सेहतमंद बना रहता है।
- खाने में हल्दी का सेवन शामिल करना
हालांकि, सभी जानते हैं, कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो एक व्यक्ति की सेहत के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। इसके रोजाना सेवन से लिवर को डिटॉक्स करने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त होती है, जिससे शरीर में दर्द और सूजन भी काफी कम हो जाती है। इसलिए, आपको अपनी डाइट में हल्दी को जरूर शामिल करना चाहिए।
- रोजाना आंवले का सेवन करना
जो व्यक्ति रोजाना आंवले का सेवन करता है, दरअसल इससे उसकी लिवर की सेहत भी सेहतमंद बनी रहती है। इससे लिवर की सेहत को काफी ज्यादा फायदा प्राप्त हो सकता है। आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो न केवल ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं।
- त्रिफला के सप्लीमेंट्स का सेवन करना
हालांकि, लिवर को ठीक करने के लिए और उसको साफ़ रखने के लिए त्रिफला पाउडर का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, अगर आप रोजाना त्रिफला के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, तो इससे न केवल आपकी पाचन क्रिया ठीक रहती है, बल्कि इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में भी काफी ज्यादा सहायता प्राप्त होती है।
- एलोवेरा जूस का सेवन करना
एलोवेरा न केवल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह लिवर की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं, जिससे सेहत को कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने के साथ-साथ लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में भी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं
- रोजाना योग करना
दरअसल, रोजाना योग करने से लिवर की हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आम तौर पर, ऐसे कुछ योगासन करने से लिवर की सेहत को बढ़ाया जा सकता है। अपने लिवर को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना कम से कम 3 से 4 मिनट तक हाफ स्पाइनल ट्विस्ट पोज कर सकते हैं। इससे न केवल आपका लिवर सेहतमंद रहेगा, बल्कि इससे पाचन शक्ति में भी मजबूत बनी रहेगी दरअसल, अगर रोजाना इस योगासन का अभ्यास किया जाए, तो इससे आपके लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती है।
- डाइट में सेहतमंद फैट्स को शामिल करना
दरअसल, अगर हम अपनी डाइट में सेहतमंद फैट्स को शामिल करते हैं, तो इससे लिवर की सेहत बनी रहती है। लिवर की सेहत में बढ़ोतरी करने के लिए आप अपनी डाइट में सेहतमंद फैट्स जैसे नट्स, सीड्स, ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल को शामिल कर सकते हैं। इससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य को लाभ प्राप्त होता है और शरीर तरह तरह की समस्याओं से बचा रहता है। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में इन सेहतमंद फैट वाले भोजन को शामिल करते हैं, तो इससे लिवर फंक्शन ठीक रहता है और साथ में शरीर में हार्मोन प्रोडक्शन भी ठीक हो जाती है।
निष्कर्ष: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो एक व्यक्ति के शरीर में खून को फिल्टर करने में काफी सहायता करता है। इस में होने वाली बीमारियां हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य को कमजोर और बिगाड़ सकती हैं, इसलिए लिवर की सेहत को मजबूत बनाकर रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, अगर आप अपनी जीवनशैली में कुछ चीजों का महत्वपूर्ण ध्यान रखते हैं, या फिर उनको अपनी जिन्दगी में अपनाते हैं, तो इससे आप अपने लिवर की सेहत में और भी ज्यादा सुधार कर सकते हैं। इस लेख में गए कुछ डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े उपायों को अपनाकर आप अपनी लिवर की सेहत में सुधार कर सकते हैं। यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
