ज्यादातर, सर्दियों के मौसम में अपने आप को सेहतमंद और सुरक्षित रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है, क्योंकि इस दौरान ज्यादातर लोगों को सेहत और त्वचा से जुड़ी तरह -तरह की समस्याओं का होना काफी ज्यादा आम होता है। इसमें, सर्दी- जुकाम, बुखार और बहुत सी दूसरी समस्याएं जैसे वायरल संक्रमण शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, इस दौरान ठंड की वजह से एक व्यक्ति के सिर में दर्द और बुखार जैसी समस्या होना बहुत ही आम होता है। दरअसल, इस बात को तो लगभग सभी जानते ही होंगे, कि सर्दियों के मौसम में एक आम इंसान का सेहतमंद रहना कितना ज्यादा मुश्किल हो जाता है, तो इस तरह की स्थिति में जब एक गर्भवती महिला की बात आती है, तो उस को इस दौरान अपनी और अपने बच्चे की सेहत का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस दौरान गर्भवती महिला को थोड़ी- सी भी ठंड लगने पर न केवल वह बीमार पड़ सकती है, बल्कि इससे उस के गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की कोई भी दवा का सेवन करने से बचने की सलाह प्रदान की जाती है, क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आम तौर पर, इसी के चलते गर्भवती महिलाओं को सर्दी के दौरान अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह प्रदान की जाती है। ऐसे में, बहुत सी महिलाएं काफी सोच में पड़ जाती हैं, कि आखिर वह सर्दियों के मौसम में अपना किस तरीके से ख्याल रख सकती हैं? तो ऐसे में वह कुछ आसान और सरल उपायों का इस्तेमाल करके सर्दियों के मौसम में अपने आप को स्वस्थ रख सकती हैं। दरअसल, सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अपना ख्याल रखने के लिए अच्छी डाइट लेना, हाइड्रेटेड रहना, घर के अंदर रहना, एक्टिव रहना, फ्लू का टीका लगवाना, सही जूतों को पहनना और अपने रोजाना के विटामिन्स को लेना न भूलना जैसे कुछ आसान और असरदार टिप्स को आजमा सकती हैं। यह आसान तरीके सर्दी के मौसम में आपको स्वस्थ रखने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए टिप्स
- सेहतमंद डाइट का सेवन करना
दरअसल, ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को अपने और अपने बच्चे को सेहतमंद और सुरक्षित रखने के लिए सेहतमंद और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, इससे न केवल आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि इससे आप जल्दी बीमार होने से बची रहती हैं।
- हाइड्रेट रहना
आम तौर पर, चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर गर्भवती महिआएं हो, दरअसल सर्दियों के मौसम में हम में से किसी का भी पानी पीने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। पर, सच बात तो यह है, कि शरीर को हाइड्रेट रखना गर्मियों में जितना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, दरअसल उतना ही महत्वपूर्ण सर्दियों में होता है। ख़ास तौर पर गर्भवती महिलाओं को इस चीज का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, यह सर्दियों के मौसम में ड्राईनेस जैसी समस्या से बचने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है।
- जितना संभव हो घर के अंदर ही रहना
हालांकि, डॉक्टरों द्वारा ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहने की सलाह प्रदान की जाती है, क्योंकि घर के अंदर का वातावरण गर्म और काफी ज्यादा आरामदायक होता है, जो माँ और बच्चे की सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। दरअसल, इस दौरान बहुत जरूरी काम होने पर ही ठंड के दौरान गर्भवती महिला को घर से बाहर निकलने के लिए कहा जाता है।
- फ्लू का टीका लगवाना
दरअसल, गर्भवती महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से उन को खांसी और सर्दी जैसी तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए फ्लू का टीका लगवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।
- सही जूते पहनें
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म के साथ -साथ आरामदायक महसूस करना भी काफी ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए, इस दौरान अपने शरीर को आरामदायक महसूस कराने के लिए सही कपड़ों के साथ-साथ आरामदायक जूतों का भी चुनाव करना महत्वपूर्ण होता है, क्योकि इससे माँ और बच्चे दोनों को काफी आराम मिलता है। दरअसल, इस तरह की स्थिति के दौरान अगर आपके इलाके में बर्फ पड़ रही है, तो जितना हो सके फिसलने से बचें, क्योंकि इससे बच्चे और आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इस दौरान, पक्का करें कि आप सही और आरामदायक जूतों को पहन रही हैं, ताकि इस तरह की स्थिति के दौरान आप खुद को गिरने से बचा सकें और सर्दियों की दुनिया में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ घूम सकें।
निष्कर्ष: सर्दियों के मौसम में, गर्भावस्था के दौरान अपना ख्याल रखने के लिए आप इस लेख में बताये गए कुछ आसान घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपको और आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को सुरक्षा प्राप्त होती है और आप सेहतमंद रहती हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर और आम समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
