Categories
liver disease The Medical Hub

खाने की ये 5 चीजें, जो शराब से भी ज्यादा खतरनाक हैं, लिवर को पहुंचा सकती है भारी नुकसान

आम तोर पर आज के जमाने में कम उम्र में ही लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियां होने लगी हैं। लिवर को शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। आज कल ये कई बड़ी बिमारिओं से घिरा हुआ है जिसकी सबसे बड़ी वजह लोगों को खाने-पीने की गलत आदतों का होना और सबसे बड़ी वज़ह है लोगों का खराब लाइफस्टाइल। शराब हमारे पुरे शरीर के लिए हानिकारक होती है और ज़्यादातर माना जाता है की ये लिवर को डेमेज कर देती है, इससे लोगों के लिवर में सूजन आ जाती है। जिसको एल्कोहॉलिक फैटी लिवर भी कहा जाता है। अगर हम इन बिमारिओं का सही ढंग से इलाज नहीं करते तो ये लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी गंभीर बिमारिओं का रूप ले लेती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात को कहीं न कहीं सही मानते हैं।  लेकिन क्या आपको पता है की शराब के इलावा भी कुछ ऐसे फूड्स हैं जो लिवर के लिए हानिकारक है, एक तरीके का जहर हम अपने लिवर को देते हैं। ये चीजे धीरे धीरे लिवर को नुक्सान देती हैं, और एक वक्त बाद ये लिवर को पुरे तरीके से खराब क्र देती हैं। अगर इन चीजों को बंद नहीं किया गया तो एक दिन लिवर को फ़ैल भी कर सकती हैं  

See also  10 Symptoms You Shouldn't Ignore if You Have Fibroids

लिवर को खराब करती हैं ये 5 चीजें 

सैच्युरेटेड फैट और शुगर जैसी चीजों का सेवन लिवर के लिए शराब से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं। इनके सेवन से लिवर बुरी तरीके से खराब हो सकता है। 

1 . शुगर

एक तरफ ज्यादा मीठा खाने से शरीर में मोटापा हो जाता है। शुगर का ज्यादा इस्तेमाल कई बीमारियों का कारण बनता है। शुगर लिवर के लिए हानिकारक होता है। शुगर डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सही नहीं होती है, अगर व्यक्ति बेस्ड फूड आइटम का प्रयोग ज्यादा करते हैं उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे लिवर में फैट जमा हो जाता है और ये फैटी लिवर का कारन भी बनता है जिससे की हम को अपने लिवर की हेल्थ के लिए शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. सैच्युरेटेड फैट

आप को बता दे की केक, बिस्किट, सॉसेजेस, चीज जैसी कई चीजें सैच्युरेटेड फैट से भरी होती हैं और ये लिवर से स्वास्थय के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होते हैं। अगर आप केक, बिस्किट, सॉसेजेस, चीज जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं इनको रोज कहते हैं तो ये लिवर के लिए ठीक साबित नहीं होता है, इसमें फैट कंटेंट मौजूद होता है जो लिवर की सूजन को बड़ा देता है।

See also  What Should A Woman Do When She Starts To Experience Menopause?

3. फास्ट फूड

ज्यादा फास्ट फूड का इस्तेमाल करना हमारी सेहत को खराब कर सकता है, इसके ज्यादा सेवन से हमारी पाचन प्रणाली में भी दिक्कत आ जाती है। लिवर के लिए फ़ास्ट फ़ूड का खाना नुकसानदायक होता है, क्योकि सभी फास्टफूड हाई कैलोरी से भरपूर होते हैं। इसमें बर्गर, पिज्जा जैसी कई चीजें शामिल होती हैं। इसका ज्यादा सेवन बॉडी में अनहेल्दी फैट जमा क्र देता है। फास्ट फूड का हर रोज सेवन हमारी सेहत और लिवर को खराब कर सकता है

4. सॉफ्ट ड्रिंक

सॉफ्ट ड्रिंक लिवर के लिए शराब से भी ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि यह लिवर को फैटी ही नहीं, बल्कि कई तरह के लिवर डिजीज का रिस्क भी बढ़ा सकता है। कई लोगों को इसके बारे में पता होता है और फिर भी कई पेरेंट्स अक्सर बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक पीने के लिए दे देते हैं और कई लोग इसको रोज पीना पसंद करते हैं जबकि ये लिवर के लिए सही नहीं होती है। 

See also  What can you discuss with Dr Shuchita Batra ?

5. रिफाइंड ग्रेन

आम तोर पर रिफाइंड ग्रेन में फाइबर की मात्रा काफी कम होती है और इसमें कम से कम पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। रिफाइंड ग्रेन का सेवन करने से बॉडी में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जिसके फलस्वरूप इसके इस्तेमाल से फैटी लिवर डिजीज की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल लिवर को हानि पहुंचा सकता है। 

निष्कर्ष :

कई तरह की अनहेल्थी चीजों का सेवन लिवर को खराब कर सकता है इसको सही रखने के लिए फास्ट फूड, सॉफ्ट ड्रिंक, शुगर, सैचुरेटेड फैट,रिफाइंड ग्रेन जैसी चीजों का इस्तेमाल न करने से हम अपने लिवर को ठीक रख सकते है। अगर आप किसी वजह से लिवर की बीमारी हो गयी है और आप इसका इलाज ढूंढ रहे हैं और इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप ਐਮੀਰੀਟਸ अस्पताल जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ले सकते है। 

Contact Us