Categories
The Medical Hub

गर्भ में किस समय भ्रूण का विकास कैसे होता है? जानिए डॉक्टर से

हर महिला के लिए गर्भावस्था एक बहुत ही प्यारा सा समय होता है, हालांकि इस दौरान वह कई तरह की चिंताओं का भी सामना करती है। साथ ही इस समय दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होना शुरू हो जाते हैं। आपको बता दें कि गर्भावस्था हर महिला के जीवन के सबसे सुखद एहसासों में से एक होता है। वास्तव में गर्भावस्था के 9 महीने तक महिलाएं अपनी गर्भ में एक नए जीवन को विकसित कर रही होती हैं। यह वक्त उन महिलाओं के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस बात को सभी जानते हैं, कि कंसीव करने से लेकर शिशु बनने तक का सफर बच्चा अपनी माँ के गर्भ में ही पूरा करता है। हर महिला का तजुर्बा गर्भस्थ के दौरान अलग-अलग होता है। पर इस समय दौरान सभी महिलाओं के मन में सवाल लगभग एक जैसे ही रहते हैं, विशेष रूप से गर्भ में उनके बच्चे के विकास को लेकर। जैसे कि गर्भ में बच्चा कितने महीने में पूरा बन जाता है? इसके साथ ही बच्चे के अंग कौन से महीने में बनते हैं? या फिर मां के गर्भ में सबसे पहले बच्चे का कौन सा अंग विकसित होता है? आमतौर पर अगर आप भी अपनी गर्भावस्था के दौरान इसके बारे में जानना चाहती हैं, कि आखिर भ्रूण किस तरिके से आपकी गर्भ में विकसित यानि की बड़ा होता है और साथ ही उसके शरीर के अंग कब और कैसे बनना शुरू होते हैं? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इसके विशेषज्ञों से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

 

किस महीने में महिला के गर्भ में भ्रूण का कौन-सा अंग बनता है? 

दरअसल महिलाओं की गर्भावस्था के पहले महीने से लेकर उनके 9वें महीने तक भ्रूण बढ़ता ही रहता है और इसके साथ ही उसका शारीरिक विकास होता है।

 

  1. पहले महीने में बच्चे का विकास कितना होता है? 

दरअसल गर्भावस्था का पहला महीना यानी कि 1 से 4 हफ्ते में, आपका अंडा आपके साथी यानी कि पुरुष के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज्ड होता है। बता दें कि इसके बाद यह फैलोपियन ट्यूब के साथ आपस में मिलते हैं और ज्यादा सेल्स में विभाजित हो जाते हैं और इसके बाद भ्रूण का निर्माण होता है और आप कंसीव कर लेती हैं। 

 

  1. गर्भ में 2 महीने के बच्चे का विकास कितना होता है?

आमतौर पर गर्भावस्था का दूसरा महीना यानी कि 5 से 8 हफ्ते की गर्भावस्था के दौरान आपके गर्भवती होने की सबसे ज्यादा संभावना होती है। आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के 5 हफ्ते तक आपका भ्रूण खसखस के बीज के आकार के जैसा होता है। इसके अलावा हफ्ते में ही भ्रूण के दिमाग और रीढ़ की हड्डी का विकास होना शुरू हो जाता है। दरअसल 6 हफ्तों में, आपके भ्रूण में हाथ और पैरों के लिए छोटे-छोटे उभार बनना शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर इसके साथ ही भ्रूण में कान, आंख और मुंह की बनतर का भी विकास होना शुरू हो जाता है। दरअसल गर्भावस्था के 8वें हफ्ते तक, लगभग आपका बच्चा 13 मिमी से 16 मिमी तक बढ़ता है। इसके साथ ही दूसरे महीने के 8वें हफ्ते तक गर्भ में आपके बच्चे का दिल धड़कना शुरू हो जाता है, और साथ ही शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग जैसे कि दिमाग, पेट और आंतों का विकास होना शुरू हो जाता है। आपको बता दें कि गर्भावस्था के इस महीने में आपके भ्रूण की गर्भनाल भी पूरी तरीके से विकसित हो जाती है, दरअसल जिसकी वजह से उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और साथ ही शरीर में खून पहुंचने लग जाता है। 

See also  What’s the Step-By-Step Process Of IVF? Read To Know

 

  1. गर्भावस्था के तीसरे महीने में बच्चे का विकास कैसे होता है? 

बता दें कि गर्भावस्था का 9 से 12 वां हफ्ता तीसरे महीने के दौरान आता है। दरअसल इस महीने में भ्रूण का लिंग तैयार होता है, जिसकी मदद से यह पता लगाया जा सकता है, की वह लड़का है, या फिर लड़की। असल में भ्रूण आप के गर्भ में तीसरे महीने में काफी तेजी से विकास करता है। बता दें कि महिला की गर्भावस्था के 12 हफ्ते पूरे होने तक भ्रूण के सभी अंग जैसे कि हड्डियां और मांसपेशियां पुरे तरीके से बनकर तैयार हो जाती हैं। और साथ ही इन का सही जगह पर होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। आमतौर पर गर्भावस्था के तीसरे महीने में भ्रूण का दिल धड़कने लगता है और ब्लड वेसल्स का नेटवर्क क्रियाशील हो कर शरीर में रक्त प्रवाह करने लग जाता है। दरअसल इसके साथ ही उसका पाचन तंत्र और यूरिनरी सिस्टम भी काम करना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से भ्रूण धीरे-धीरे बाहरी दुनिया के लिए तैयार होने लग जाता है। इस तरह की स्थिति में दरअसल भ्रूण गर्भ में एमनियोटिक फ्लूड को पीना और साथ ही पेशाब करना शुरू कर देता है 

 

  1. गर्भ में 4 महीने के बच्चे का विकास कितना होता है? 

महिला की गर्भावस्था के चौथे महीने में यानी कि 13 से 16 हफ्ते के दौरान लगभग भ्रूण के सभी अंग बन कर तैयार हो चुके होते हैं, दरअसल जिस में उनके अंडाशय या फिर अंडकोष भी शामिल होते हैं। आपको बता दें कि भ्रूण आप के गर्भ के अंदर चौथे महीने से ही घूमना शुरू कर देता है, पर इस वक्त आप इसको बहुत कम महसूस करते हो। 

 

  1. भ्रूण का विकास 5 महीने में कितना होता है? 

आपको बता दें कि महिलाओं के लिए गर्भावस्था का 5वां महीना बहुत ही ज्यादा ख़ास होता है, क्योंकि इस दौरान कई महिलाएं आमतौर पर अपने गर्भ में भ्रूण की हलचल को महसूस कर पाती हैं। दरअसल इस दौरान कई महिलाओं का कहना है, कि 5वें महीने में उनको अपने गर्भ में हलचल महसूस होने लगती है, आमतौर पर जो एक खुशनुमा तितली की तरह महसूस होती है। बता दें कि सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इस दौरान भ्रूण का वजन भी बहुत तेजी से बढ़ने लग जाता है। आमतौर पर जिसके साथ उसके आइब्रो, बाल और साथ ही छोटे-छोटे नाखून भी विकसित होने लग जाते हैं।

See also  What Is a Vaginal Hysterectomy? Everything You Need to Know

 

  1. गर्भावस्था के 6 महीने में बच्चे का विकास कितना होता है? 

आपकी गर्भावस्था के 6वें महीने में विशेष रूप से 24वें हफ्ते में, आपका शिशु गर्भ में बढ़ता रहता है और साथ ही उसका वजन भी बढ़ता रहता है। बता दें कि इसके साथ-साथ भ्रूण का दिमाग और साथ ही इंद्रियां भी विकसित होती हैं। दरअसल इस महीने के दौरान भ्रूण की जीभ की स्वाद कलिकाएं बहुत ज्यादा संवेदनशील होने लग जाती है, उसकी आँखें प्रकाश पर रिएक्ट करने लग जाती हैं और इसके अलावा वह गर्भ के बाहर की चीजों, बातों और आवाजों को सुनने लग जाते हैं। 

 

  1. गर्भावस्था के सातवें महीने में बच्चे का विकास कितना हो जाता है? 

गर्भावस्था के सातवें महीने के अंत में यानी कि 28वें हफ्ते में, आपके बच्चे के शरीर के प्रमुख अंग काफी ज्यादा विकसित हो चुके होते हैं। दरअसल  इस वक्त उसका वजन लगभग 1 से 1.5 किलो तक हो जाता है और लंबाई लगभग 35 से 38 सेंटीमीटर तक हो जाती है। सातवें महीने में बच्चे की त्वचा पहले की तुलना में कम झुर्रीदार और चिकनी होने लगती है। उसकी आँखें खुलने और बंद होने लगती हैं, वह ज्यादातर बाहर की रोशनी, आवाज़ और हलचल पर रियेक्ट करने लगते हैं। इस दौरान उनके फेफड़े पूरी तरीके से विकसित नहीं होते हैं, पर वह सांस लेने की तैयारी शुरू कर देते हैं। बता दें कि सातवें महीने में जन्मे बच्चे के बचने की संभावना काफी अच्छी होती है, पर उसको सांस लेते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल इतना ही नहीं, बल्कि इस महीने में जन्मे बच्चों में विकलांगता होने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है।

 

  1. गर्भावस्था के आठवें महीने में बच्चे का विकास कितना होता है? 

गर्भावस्था के आठवें महीने में दरअसल बच्चे के सभी अंग पुरे तरीके से विकसित हो चुके होते हैं और वह सही तरीके से काम करने लग जाते हैं। आमतौर पर इस दौरान बच्चा तेजी से बढ़ता है और उस का वजन लगभग 2 से 2.5 किलो तक हो सकता है, और जबकि उस की लंबाई करीब 45 सेंटीमीटर तक पहुँच जाती है। इस दौरान बच्चे का वजन ही नहीं बढ़ता, बल्कि उसके फेफड़े और दिमाग का भी तेजी से विकास होता है। हालांकि फेफड़ों का पुरे तरीके से विकसित होना अभी बाकी होता है। आमतौर पर इसके अलावा इस महीने में भ्रूण के शरीर पर फैट का निर्माण भी होने लगता है, जिसकी वजह से वह अधिक स्वस्थ और गोल-मटोल दिखने लगता है। इसके साथ ही उसकी आंखों की पलकें अब खुलने लग जाती हैं और वह रोशनी, आवाज़ और गतिविधियों पर स्पष्ट रियेक्ट करने लग जाता है। कुल मिलाकर वह गर्भ के बाहर अपना जीवन जीने के लिए लगभग तैयार हो जाता है। 

  1. गर्भावस्था के 9वें महीने में बच्चा किस तरीके से विकसित होता है?
See also  Ways To Increase Chances Of Pregnancy Under PCOS By Dr Suchita Batra At Ameritus Hospital

आपको बता दें कि गर्भावस्था के 9वें महीने में बच्चे का निर्माण और साथ ही उसका वजन पूरी तरह से विकसित हो चुका होता है, जिसकी वजह से वह गर्भ के अंदर अपने पैरों को अपनी छाती की ओर मोड़कर कसकर रहता है। पर आपको बता दें कि वो इस तरह की स्थिति में भी अपने घूमने के पैटर्न को बदल सकता है। आमतौर पर 9वें महीने में बच्चे के गुर्दे पुरे तरीके से तैयार हो चुके होते हैं और इसके साथ ही वह हर दिन लगभग एक लीटर एमनियोटिक एसिड को निगलते हैं, आमतौर पर जिस को वह बाद में पेशाब के रूप में बाहर निकाल देता है। 

 

निष्कर्ष : गर्भ में बच्चे का विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, जो पहले महीने से 9वें महीने तक किसी न किसी रूप निरंतर जारी रहती है। हालांकि शिशु के शरीर के विकास के लिए गर्भावस्था के इन शुरुआती तीन महीनों को सबसे ज्यादा संवेदनशील और अहम समय माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान शिशु के शरीर का मूल ढांचा और साथ ही प्रमुख अंग जैसे कि दिल, दिमाग और नसों की बुनियाद तैयार होती है। जबकि इसके बाद के महीनों  में शिशु का शरीर तेजी से आकार लेने लगता है, लिवर, किडनी और दिमाग जैसे अंग विकसित होने लग जाते हैं। हर महीने में बच्चे की ऊंचाई और वजन बढ़ता है, बच्चे के अंग ज्यादा क्रियाशील होते जाते हैं और साथ ही उनकी गतिविधियां स्पष्ट दिखाई देने लगती हैं। महिला की गर्भावस्था के आखिरी महीनों में उस के फेफड़े और तंत्रिका तंत्र विकास की तरफ बढ़ते हैं, ताकि वह बाहरी दुनिया में अच्छे से सांस और अपना जीवन जी सके। इसी तरह इस प्रकार गर्भावस्था का पूरा समय शिशु के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी होता है, और हर महीना उसकी जिन्दगी की नींव को मजबूत करने में विशेष भूमिका निभाता है। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है और अपनी गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का इलाज चाहते हैं, या इसके बारे में सलाह लेना चाहते हैं, तो आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेष्ज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us