प्रेगनेंसी का नौवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए उत्साह और खुशियों से भरा होता है। परिवार के सभी लोग आने वाली नन्ही जान का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। यह 9वां महीना महिला की प्रेगनेंसी का आखिरी महीना होता है और इस प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में बच्चे और मां का वजन बढ़ जाता है। आपको बता दें कि यह सबसे नाजुक महीनों में से एक होता है, जब आपके आठ महीनों का इंतजार खत्म होने वाला होता है। इस दौरान परिवार के सदस्य बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। पिछले आठ महीनों से आपके गर्भ में पल रहा बच्चा इस महीने में जन्म लेता है, और आपको माँ बनने का सुख प्राप्त होता है। दरअसल एक शिशु को अपने गर्भ में पाल कर और फिर उसको जनम देना, आपके लिए दुनिया की तमाम खुशियों को हासिल करने जैसा होता है।
प्रेगनेंसी का यह महीना आपके लिए खूबसूरत एहसासों से भरा होता है। पर प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में आपको अपने दैनिक जीवन और खान पान का बहुत बारीकी से ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस दौरान गर्भ में आपका शिशु पूरी तरह से तैयार हो चुका होता है। और इसके साथ ही आपको बच्चे के कारण पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कई महिलाओं को इस दौरान अपच और एसिडिटी की दिक्कत भी होती है। इन वजहों से भी आपको अपने आहार में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा को शामिल करना चाहिए। आपके अच्छे खाने -पीने की आदतें आपकी नॉर्मल डिलीवरी में मदद करती हैं।
बता दें कि प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में आपको काफी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस दौरान जितना हो सके अपने आप को चिंता से दूर रखें, आराम करें और किसी भी तरह की नुकसानदायक चीजों का सेवन करना आपके साथ साथ आपके शिशु के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में आपके पैरों में सूजन और दर्द की परेशानी भी हो सकती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको अच्छे आहार और मालिश की मदद जरूर लेनी चाहिए। इसके साथ ही इस समय आपके बच्चे का वजन धीरे धीरे बढ़ने लगता है और फेफड़े और दिमाग परिपक्व होने लगते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से डॉक्टर द्वारा जानते हैं, कि गर्भावस्था के नौवें महीने में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
गर्भावस्था के नौवें महीने में एक महिला को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
गर्भावस्था के नौवें महीने में क्या खाना चाहिए :
- प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में सुबह नाश्ते में क्या खाएं : दरअसल प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में आपको पाचन संबंधी कई समस्याएं हो सकती है। आमतौर पर प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में नाश्ता हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। आप सुबह के समय अपने आहार में इन चीजों को शामिल कर सकते हो, जैसे साबुत अनाज, जौ की रोटी, हरी सब्जियां, दलिया और दाल को सुबह के समय शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप नाश्ते में दूध या बादाम दूध, फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको और आपके बच्चे को काफी फायदा होगा। अगर चाहें तो नाश्ते में आप नारियल पानी, स्मूदी या फिर और किसम के पीने वाले पदार्थों को शामिल कर सकते हो। इसके अलावा आप अपनी पसंद का नाश्ता भी इस महीने में कर सकते हैं। लेकिन उस में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व शामिल होने चाहिए।
- प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में लंच में शामिल करें ये चीजें : प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में आपको दोपहर के लंच में ऐसे आहार को शामिल करना चाहिए, जो आपको एनर्जी दे, आप उसको आसानी से पचा सके और इसके साथ ही वह माँ और बच्चे दोनों को जरूरी पोषण प्रदान करे। आमतौर पर प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में बच्चे का दिमाग तेजी से परिपक्व हो रहा होता है। तो इस स्थिति में आपको अपने आहार में फोलिक एसिड से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए, जैसे पालक, मेथी, सरसों के पत्ते, केला, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, मूंगफली, दालें दूध और पनीर आदि। इस दौरान आप आप हरी सब्जियां और बीन्स से बने खाद्य पदार्थ और रोटी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप खाने में छाछ, राइस आदि को शामिल कर सकते हैं। दरअसल छाछ से आपको कैल्शियम प्राप्त होता है और यह आपका मूड लाइट करने में भी मदद करता है।
- प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में शाम के नाश्ते में रखें ये स्नैक्स : आमतौर पर प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में शाम का नाश्ता हल्का, पौष्टिक और एनर्जी देने वाला होना चाहिए, ताकि आपको अपना पेट भारी न लगे और उस से आपको पोषण भी मिले। शाम के नाश्ते में आप मूंगफली और जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही शाम के नाश्ते में आप सेब, केला, अमरूद, अनार जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप भुने हुए चने, स्मूदी, रोस्टेड मखाना, ड्राई नट्स और सूप आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन का सेवन आपके लिए और आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता होता है।
- प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में रात के खाने में क्या खाएं : आमतौर पर प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में रात का खाना हल्का, आसानी से पचने वाला और पौष्टिक होना चाहिए, ताकि आपको नींद भी अच्छी आये और उसे खा के आपको एसिडिटी की समस्या भी न हो, जैसे रात के खाने में आप दाल, हरी सब्जियां और मल्टीग्रेन रोटी को शामिल कर सकते हैं। फ्राई ब्राउन राइस, दही, छाछ, सूप और आप करी का सेवन भी कर सकते हैं। इस दौरान अगर आपको कुछ हल्का खाने का मन होता है, तो आप इसके लिए खिचड़ी और ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप खाने से पहले सलाद खा सकते हैं और सोने से पहले अगर आपको भूख लगे तो इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुना हल्दी वाला दूध और 1 से 2 खजूर या भीगे बादाम को ले सकते हैं।
प्रेगनेंसी के नौवें महीने में क्या न खाएं
जिस तरीके से आप प्रेगनेंसी के नौवें महीने में अपने खानपान पर पूरा ध्यान देती हैं, तो वैसे ही आपको इस दौरान न खाने वाली चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए। जिससे आपको दूर रहना यानी की आपको उन चीजों से परहेज करना चाहिए। इन का सेवन आपके साथ साथ आपके बच्चे के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए आपको इन सब का सेवन करने से अपना बचाव करना चाहिए।
- कैफीन के सेवन से दूर रहें।
- ज्यादातर फास्ट फ़ूड के सेवन से बचें।
- कोल्ड ड्रिंक का सेवन बिलकुल न करें।
- समुद्री भोजन को न खाएं।
- सिगरेट और शराब के सेवन से अपना बचाव करें।
- तंबाकू और दूसरी नशीली चीजों का सेवन बिलकुल भी न करें।
- आपको ज्यादा तेल और मसालेदार चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
अगर आपको किसी तरह का कोई भी कन्फ्यूजन होता है तो आपको इस मामले में तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर बात करनी चाहिए।
निष्कर्ष : प्रेगनेंसी का यह महीना आपके लिए खूबसूरत एहसासों से भरा होता है। यह समय आपके और आपके परिवार के लिए उत्साह और खुशियों से भरा होता है। पर आपको प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में अपने दैनिक जीवन और खान पान का बहुत बारीकी से ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में सुबह नाश्ते में, दोपहर के लंच में, शाम के खाने में और रात के खाने में क्या खाना चाहिए, इसके बारे में आपको पहले ही इस लेख में सारी जानकारी दी गयी है। प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके और आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इस दौरान आपको कैफीन का सेवन, सिगरेट और शराब का सेवन, तंबाकू और दूसरी नशीली चीजें और समुद्री भोजन के सेवन से अपना बचाव करना चाहिए। किसी भी तरह की नुकसानदायक चीजों का सेवन करना आपके साथ साथ आपके शिशु के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए आपको उन चीजों से परहेज करना चाहिए। अगर आपको इस दौरान किसी तरह का कोई भी भ्रम होता है तो आपको इस मामले में तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर बात करनी चाहिए। यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपको भी इसके बारे में अधिक जानकारी लेनी है और प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में आपको किसी भी तरह की परेशानी आ रही है, तो आप आज ही अमेरिटस हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
