Categories
Hindi Thyroid

जाने डाइटिशियन से थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को क्या खाना चाहिए और किन चीज़ों से करनी चाहिए परहेज़

थायराइड से पीड़ित व्यक्ति अक्सर अपने डाइट को लेकर काफी चिंतित में रहते है | यह एक ऐसी समस्या है जिसे खाने-पीने और व्यायाम की मदद से नियंत्रित किया जाता है | आज के दौर में थायराइड एक ऐसी समस्या बन गयी है, जिसका दर तेज़ी से बढ़ता ही जा रहा है | यह समस्या ख़राब खानपान और जीवनशैली के कारण उत्पन्न होती है |  कुछ महतवपूर्ण हार्मोन होते है जो थायराइड की समस्या के कारण बहुत ज़्यादा या फिर बहुत कम बनते है | 

थायराइड कई तरह के होते है जैसे की हाइपरथाइरॉइडिस्म, हाइपोथाइरॉइडिस्म, थाइरोइडिटिस और हाशिमोटो थाइरोइडिटिस | हाइपोथायराइड एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें आपके शरीर का थायराइड ग्लैंड हार्मोन का सही तरीके से उत्पादन करने में असमर्थ हो जाता है | इसकी वजह से आपके शरीर का मोटापा अनियमित रूप से बढ़ने लगता है और साथ ही कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न हो जाती है | लेकिन घबराएं नहीं, इस समस्या को आप सही डाइट और जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने से नियंत्रित कर सकते है | आइये जानते है डाइटिशियन द्वारा बताये गए ऐसे ही कुछ टिप्स :- 

See also  क्या आप भी हैं पेट की समस्या से परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 

थायराइड से पीड़ित व्यक्ति  को क्या नहीं खाना चाहिए ?    

एमेरिटस हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर कार्तिक गोयल ने यह बताया कि थायराइड की समस्या से शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है | ऐसे में आपको फैटी फ़ूड, प्रोसेस्ड फ़ूड, फ़ास्ट फ़ूड, ज्यादा मीठी वाली चीज़ों को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए | क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे की पत्तागोभी, ब्रोकोली, सोया में गोइट्रोज़न काफी ज्यादा होता है, जो थायराइड से पीड़ित मरीज़ के शरीर को काफी नुक़सान पंहुचा सकता है |

 

थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को क्या खाना चाहिए ? 

सीनियर डॉक्टर कार्तिक गोयल ने यह बताया कि थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को फाइबर से भरपूर फाल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए | फाइबर युक्त चीज़ों का सेवन करने से मेटाबोलिज्म को काफी बढ़ावा मिलता है | फल ओर सब्जियां ही एकमात्र ऐसे चीज़ है जिसमे माइक्रो और मैक्रो दोनों ही तरह के खाद्य पदार्थ पाए जाते है | जिसके सेवन से आपके शरीर में थायराइड फंक्शन में काफी सुधर आ जाता है | खाने में हमेशा आयोडीन नमक करना चाहिए | आप चाहे तो सीफ़ूड का भी सेवन कर सकते है | शरीर में आयोडीन की कमी से भी थायराइड की समय उत्पन्न हो सकती है | 

See also  महिलाओं में बवासीर की समस्या क्या है और इस दौरान किस तरह के लक्षण नज़र आते है ?

 

थायराइड से पीड़ित व्यक्ति के लिए कौन-से विटामिन है ज़रूरी ? 

सीनियर डॉक्टर कार्तिक गोयल ने यह बताया कि थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को अक्सर विटामिन डी की कमी हो जाती है | इसलिए यह ज़रूरी है की आप दिन में थोड़ी देर के धुप में बैठ जाये | मरीज़ को अपने खाने में मैग्नीशियम से भरपूर चीज़ें जैसे की हरे पत्ते वाली सब्ज़ियां को शामिल कर लेनी चाहिए | इसके आलावा सेलेनियम से भरपूर चीज़ें जैसे की ब्राज़ील नट्स और दूसरे ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते है | 

 

थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को क्या व्यायाम करना चाहिए ? 

See also  क्या विटामिन-ई कैप्सूल का सेवन गर्भावस्था के दौरान किया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

सीनियर डॉक्टर कार्तिक गोयल ने यह बताया कि सबसे एहम बात यह है की थायराइड से पीड़ित व्यक्ति दिन में कम से कम 40 से 45 मिनट तक किसी भी तरह का व्यायाम ज़रूर करना चाहिए | मेटाबोलिज्म के बढ़ने से व्यक्ति का वजन काफी तेज़ी से बढ़ने लगता है, जिससे थायराइड की समस्या को बढ़ावा मिलता रहता है | 

इससे संबंधित किसी भी तरह के जानकारी के लिए आप एमेरिटस हॉस्पिटल से परामर्श कर सकते है | यहाँ के सीनियर डॉक्टर कार्तिक गोयल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में एक्सपर्ट है, जो इस समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकते है |

Contact Us