Categories
Pregnancy

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने के क्या है लक्षण, शिशु विकास और सावधानियां ?

अकसर विवाहित जोड़ो में ये जानने की उत्सुकता होती है कि अगर महिला के गर्भ में बच्चा पल रहा है तो वो पहले तीसरे महीने में कैसा होगा, उसकी अंदरूनी बनावट कितनी बननी शुरू हुई होगी उसका वजन कितना होगा, तो अगर आप भी जानना चाहते है कि आपकी संतान पहले तीन महीने में कैसी है और आगे कैसी होगी, तो वही इन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपना ध्यान कैसे रखना है इसके बारे में भी बात करेंगे, इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर से पढ़े ;

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने शिशु का विकास कैसे होता है ?

  • प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में शिशु लगभग 2.5 इंच लंबा होता है। शिशु का वजन लगभग 25-30 ग्राम होता है।
  • वही बच्चे के पहले महीने में मस्तक, दूसरे महीने में हाथ आदि अंगों की रचना होती है। तीसरे महीने में नाखून, रोम, हड्डी, लिंग, नाक, कान, मुंह आदि अंग बन जाते हैं।
See also  Understanding the Risks and Promoting a Healthy Pregnancy: Pregnancy and Obesity

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने महिलाओं में क्या लक्षण दिखाई देते है ?

  • आपके शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से पहले तिमाही में आपका स्तन बढ़ने लग जाता है और नाज़ुक भी हो सकता है, जिस वजह से स्तन में सूजन की समस्या उत्पन हो जाती है।
  • लगातार पेशाब का आना, इसलिए ऐसे में कॉफ़ी, हरी और काली चाय, सॉफ्ट ड्रिंक्स से परहेज़ करें।
  • तीसरे महीने में पीठ दर्द और थकान से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम करें।
  • ऐसे अवस्था में अक्सर मन बदल जाता है महिलाओं का इसलिए ऐसे में उन्हें अपनों के प्यार की जरूरत होती है।
  • प्रेगनेंट होने पर आपको अपने रोजमर्रा के कार्यो को वैसे ही जारी रखना है जैसे आप पहले करते थे।

अगर प्रेगनेंसी के दौरान आपके लक्षण कुछ ज्यादा ही गंभीर नज़र आए तो इससे बचाव के लिए आपको गायनोलॉजिस्ट (महिलाओं की विशेषज्ञ डॉक्टर) का चयन करना चाहिए।

See also  What Are Some Unexpected Pregnancy Symptoms? Let's Get To Know Them

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने महिलाओं को कौन-से आहार का सेवन करना चाहिए ?

  • प्रेगनेंसी के तीसरे महीने प्रेगनेंट महिलाओं को फल, सब्जी और फाइबर से भरपूर पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  • महिलाओं को प्रेगनेंसी का तीसरा महीना लगते है उन्हें खूब पानी का सेवन करना चाहिए।
  • प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में महिलाओं को कैल्शियम का खूब सेवन करना चाहिए।
  • आप प्रेगनेंसी के दौरान लीन मीट यानि की जिसमे कम मात्रा में फेट होता है उसका सेवन कर सकती है। लेकिन हां आपको ऐसे में समुंद्री खाने या सूअर के मिट से परहेज करना चाहिए।
  • यदि आप पेनलेस नार्मल डिलीवरी चाहती है तो इसके लिए आपको उपरोक्त खाने की चीजों को अपने रोजाना के आहार में शामिल करना है।
See also  What are the Recommended Health and Safety Precautions During Pregnancy?

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने महिलाओं को कैसे रखना चाहिए खुद का ध्यान ?

  • जंक फ़ूड और कोल्ड्रिंक्स से परहेज करें।
  • ढीले कपडे पहने।
  • रोजाना कम से कम नौ से दस घंटे जरूर सोए।
  • डाइटिंग से बचें और पेट पर ज्यादा दबाव न डाले।
  • सिगरेट और शराब से दूर रहें।
  • हाई हिल सैंडल पहनने से बचें।
  • डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें।
  • रोज सुबह थोड़ा बहुत प्लेन जमीं पर जरूर से टहलें।
  • किसी भी तरह की दवाई लेने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें आदि।

अगर आप चाहते है की आपकी डिलीवरी में किसी भी तरह की बाधा न आए तो इसके लिए लुधियाना गैस्ट्रो एन्ड गयने सेंटर का चयन जरूर से करें।

निष्कर्ष :

डिलीवरी से पहले प्रेगनेंट महिलाओं को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए इसके बारें में हम आपको उपरोक्त बता ही चुके है।

Contact Us